Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi 6, Redmi 6A यूजर्स के लिए खुशखबरी, Android 9 Pie अपडेट हुआ रोल आउट

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 12 Aug 2019 09:43 AM (IST)

    Redmi 6 और Redmi 6A के लिए Android 9 Pie पर आधारित लेटेस्ट MIUI 10 अपडेट रोल-आउट शुरू कर दिया गया है..

    Redmi 6, Redmi 6A यूजर्स के लिए खुशखबरी, Android 9 Pie अपडेट हुआ रोल आउट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने दो बजट स्मार्टफोन्स Redmi 6 और Redmi 6A के लिए Android 9 Pie पर आधारित लेटेस्ट MIUI 10 अपडेट रोल-आउट करना शुरू कर दिया है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने ये घोषणा की थी कि इन दोनों बजट स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने जून में अपने माइंटसेट को चेंज करते हुए कहा कि इन दोनों बजट स्मार्टफोन्स के लिए लेटेस्ट Android 9 Pie का अपडेट जारी किया जाएगा। अब इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie का अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन्स पर मिल रहे लेटेस्ट अपडेट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi 6 यूजर्स को MIUI 10.4.1.0.PCGMIXM अपडेट मिल रहा है जबकि, Redmi 6A यूजर्स को MIUI 10.4.1.0.PCBMIXM अपडेट मिल रहा है। दोनों ही अपडेट यूजर्स के एंड्रॉइड वर्जन को बदल कर लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई में बदल रहे हैं। इन अपडेट्स के स्क्रीन शॉट्स को कंपनी आधिकारिक फोरम पर भी शेयर किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स के ये लेटेस्ट अपडेट 1.3GB के हैं। यूजर्स मोबाइल डाटा या फिर वाई-फाई डाटा के जरिए इन अपडेट्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

    Redmi 6 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

     

    Redmi सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

    हालांकि, Xiaomi ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इन दोनों बजट स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट जारी किया गया है। अगर, आप भी इन दोनों में से कोई भी स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर इन अपडेट्स को चेक कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद आपको अबाउट फोन पर टैप करना होगा। अबाउट फोन पर टैप करने के बाद आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प दिखाई देगा। वहां जाकर आप अपने स्मार्टफोन के इस लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते हैं।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप