विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro को मिला Android 9 Pie का स्टेबल अपडेट

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sun, 02 Jun 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 03:50 PM (IST)

Xiaomi ने Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro के लिए भारत में Android 9 Pie अपडेट का स्टेबल वर्जन जारी कर दिया है जानें क्या बेहतर मिलेगा

Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro को मिला Android 9 Pie का स्टेबल अपडेट
Xiaomi Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro को मिला Android 9 Pie का स्टेबल अपडेट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने मार्च में अपने दोनों स्मार्टफोन्स Redmi 6 Pro और Redmi Note 5 Pro के लिए भारत में Android 9 Pie अपडेट के लिए बीटा बिल्ड्स भेजना शुरू कर दिया था। अब ऐसा लगता है की सभी बग्स को ठीक कर किया गया है, क्योंकि इसके स्टेबल अपडेट को दोनों डिवाइसेज के लिए रोल-आउट कर दिया गया है।

यह भारत में Redmi 6 Pro के लिए MIUI 10.3.2.0.PDMMIXM के नाम से 1.6GB साइज में आ रहा है। इस रिलीज में मई 2019 के सिक्योरिटी पैच लेवल भी शामिल हैं। इसमें ऐप अनलॉक के लिए फेस अनलॉक सपोर्ट, फेस अनलॉक के इस्तेमाल के बाद लॉक स्क्रीन पर रहना और लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन शेड को रोकने जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें कई बग फीस भी बिल्ट-इन मिलेंगे।

अगर आपके पास भारत में Redmi Note 5 Pro है, तो आपको Android 9 Pie पर आधारित MIUI 10.3.1.0.PEIMIXM मिलेगा। इसका साइज भी 1.6GB है और यह भी मई 2019 सिक्योरिटी पैच लेवल के साथ आता है। दोनों अपडेट्स को स्टेजेस में रोल-आउट किया जा रहा है, तो आपकी डिवाइस पर पॉप-आप नोटिफिकेशन आने में समय लग सकता है। Xiaomi ने सुनिश्चित किया है की Redmi Y2 को जून के आस-पास Android Pie मिल जाएगा।

Google के ज्यादा सिक्योर और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 3 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के मुख्य फीचर्स: Xiaomi Redmi Note 5 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 636 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 64GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा के साथ ही एक 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है। फोन MIUI 10 पर आधारित Android 8.1 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Redmi 6 Pro खरीदें यहां

Redmi 6 Pro के फीचर्स: Redmi 6 Pro में 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: 

पेन ड्राइव फॉर्मेट नहीं हो रही या आ गई है कोई खराबी, इन तरीकों से करें ठीक

PUBG Addiction: 6 घंटे तक लगातार गेम खेलने के बाद 16 साल के लड़के की हुई मौत 

Samsung से लेकर Vivo तक Rs 30,000 के अन्दर आने वाले हैं ये हैं Best Buy स्मार्टफोन्स

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप