विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Poco F1 अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध, जानें ऑफर

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 20 Mar 2019 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 05:22 PM (IST)

Poco F1 को आप 25 मार्च से लेकर 28 मार्च के प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट और Mi के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं

Xiaomi Poco F1 अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध, जानें ऑफर
Xiaomi Poco F1 अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध, जानें ऑफर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi Poco F1 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। लॉन्च होने के बाद से अब तक के सबसे कम कीमत में यह फोन उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को आप 25 मार्च से लेकर 28 मार्च के प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट और Mi के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन के 6GB+ 64GB वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत पहले ही 2,000 रुपये कम कर दिए गए थे।

इस ऑफर के तहत 6GB+128GB वेरिएंट की भी कीमत कम की गई है। इस वेरिएंट को 22,999 की जगह केवल 20,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस वेरिएंट की कीमत पहले ही 3,000 रुपये कम किया जा चुका है। इस वेरिएंट को आप 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Poco F1 के फीचर्स

Poco F1 में 6.18 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले नॉच फीचर के साथ दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4G+ नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। फोन में पावरफुल 4,000 एमएच की बैटरी दी गई है। Xiaomi Poco F1 तीन मेमोरी वेरिएंट्स 6GB+64GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB और 8GB+512GB में उपलब्ध है।

फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया। यानी की आप या तो ड्यूल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एक सिम और एक 256 जीबी का मेमोरी कार्ड कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। Poco F1 का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A50 से है। इसके फीचर्स जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें।

फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Xiaomi Poco F1 में 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ ही बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 सेंसर दिया गया है। वहीं सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Happy Holi 2019: iPhone XS Max होली को कैप्चर करने के लिए क्यों है बेस्ट स्मार्टफोन?

Happy Holi 2019: इन स्मार्ट गैजेट्स पर मिल रही है बेस्ट डील्स

Apple iPad mini और iPad Air हुए लॉन्च, जानें क्या है खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।