विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Xiaomi के दो नए टैबलेट लॉन्च: 11,000 mAh तक बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 3.2K डिस्प्ले

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:00 PM (IST)

Xiaomi ने चीन में नए Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro टैबलेट पेश किए हैं, जिनमें 3.2K डिस्प्ले और ...और पढ़ें

Xiaomi के दो नए टैबलेट लॉन्च: 11,000 mAh तक बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 3.2K डिस्प्ले

Xiaomi के दो नए टैबलेट लॉन्च: 11,000 mAh तक बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 3.2K डिस्प्ले

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने चीन में नया Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इन दोनों टैबलेट में 3.2K डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसके साथ 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है।

टैबलेट में 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जहां स्टैंडर्ड Pad 9 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट है तो वहीं प्रो मॉडल में तो स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। सीरीज के दोनों ही टैबलेट HyperOS 4 पर चलते हैं...

Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Xiaomi Pad 9 के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 यानीलगभग 42,800 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि टैबलेट के 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,299 यानी लगभग 47,000 रुपये है।

टैबलेट के टॉप-एंड 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 54,000 रुपये है। Pad 9 को आप चार कलर सिल्वर, क्लाउड सीडर ग्रीन, ब्लैक और आइस पीच पिंक ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

सीरीज के Xiaomi Pad 9 Pro की कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 54,000 रुपये है जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि इसके 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 4,099 लगभग 58,500 रुपये, 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 4,599 लगभग 65,600 रुपये और 16GB + 256GB वैरिएंट की कीमत CNY 4,999 यानी लगभग 71,300 रुपये है।

Xiaomi Pad 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस में 3.2K डिस्प्ले है और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। डिवाइस में 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है।

टैबलेट के 12GB और 16GB RAM वेरिएंट में 9,600Mbps स्पीड वाली LPDDR5T RAM देखने को मिल रही है, जबकि 8GB मॉडल में 8,533Mbps स्पीड वाली LPDDR5X RAM मिल रही है। डिवाइस में 128GB वैरिएंट में UFS 3.1 स्टोरेज है, जबकि बाकी वैरिएंट में UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।

सीरीज के प्रो मॉडल में 11,000mAh की बैटरी, 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। Xiaomi का दावा है कि डिवाइस में 14.5 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग टाइम मिल सकता है।

Xiaomi Pad 9 के स्पेसिफिकेशन्स

दूसरी तरफ नॉन प्रो यानी Xiaomi Pad 9 में 11.2-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इसमें 3.2K 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जा सकती है। टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट है।

टैबलेट में 9,720mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Xiaomi का दावा है कि इसमें भी 14.5 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग टाइम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Samsung का नया किफायती 'फैन एडिशन' 5G फोन लॉन्च, AMOLED 2X डिस्प्ले और 50MP कैमरा