Samsung का नया किफायती 'फैन एडिशन' 5G फोन लॉन्च, AMOLED 2X डिस्प्ले और 50MP कैमरा
सैमसंग ने भारत में अपना नया किफायती 'फैन एडिशन' 5G फोन, Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च किया है। इसमें 6.7-इंच ...और पढ़ें

Samsung का नया किफायती 'फैन एडिशन' 5G फोन लॉन्च, AMOLED 2X डिस्प्ले और 50MP कैमरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपना नया किफायती 'फैन एडिशन' 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Samsung Galaxy S26 FE के नाम से भारत में पेश किया है। ये फोन पिछले साल के Galaxy S26 FE का सक्सेसर बताया जा रहा है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है।
इस नए सैमसंग फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर और 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें...
Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो भारत में सैमसंग Galaxy S26 FE के एकमात्र बेस वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। डिवाइस को पिस्ताचियो, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक 8 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस ले सकते हैं। जबकि चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन पर 3 हजार रुपये तक का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस भी मिल रहा है।
इतना ही नहीं ग्राहक प्रमुख बैंक कार्ड पर 7 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है या 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। फोन को सैमसंग के ई-स्टोर से खरीदारी पर आप 18 महीने की बैंक EMI का ऑप्शन भी ले सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस हैंडसेट में 6.7-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
डिवाइस Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इसमें सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर मिल रहा है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। साथ ही इस फोन में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का वाइड लेंस, 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS व 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसके अलावा डिवाइस में 4,900mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस 45W एडॉप्टर का यूज करके लगभग 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फोन में 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी है।
