Move to Jagran APP

इस चीनी मोबाइल कंपनी का बड़ा रिकॉर्ड, मात्र 2 साल में भारत के 850 शहरों तक हुई पहुंच, खोले 3000 स्टोर

कंपनी का नया स्टोर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खोला गया है। इस तरह के कंपनी के कुल स्टोरी की संख्या 3000 हो गई है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 09:31 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 09:31 AM (IST)
इस चीनी मोबाइल कंपनी का बड़ा रिकॉर्ड, मात्र 2 साल में भारत के 850 शहरों तक हुई पहुंच, खोले 3000 स्टोर
इस चीनी मोबाइल कंपनी का बड़ा रिकॉर्ड, मात्र 2 साल में भारत के 850 शहरों तक हुई पहुंच, खोले 3000 स्टोर

नई दिल्ली, आइएएनएस. सीमा पर जारी तनाव के बीच चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। Xiaomi कंपनी ने बीते सोमवार को भारत में नया Mi Store खोलने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद Mi Store की कुल संख्या 3000 हो गई है। नए Mi Store के खुलने के साथ ही भारत में Mi Store की पहुंच देश के 850 शहरों तक हो गई है। कंपनी का नया Mi Store उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खोला गया है।  

loksabha election banner

महज 2 साल में खोले 3000 Mi Store 

Xiaomi कंपनी ने अपना पहला Mi Sotre साल 2015 में 15 अगस्त के मौके पर बेंग्लुरु में खोला था। इसके दो साल बाद ही भारत में Mi स्टोर की संख्या बढ़कर 3000 हो गई है। कंपनी ने यह कारनामा ऐसे दौर में किया है, जब पिछले करीब दो साल से भारत में चीन प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहिम चल रही है. इस साल भारत में Mi India की 6वीं एनिवर्सिरी है। इस मौके पर कंपनी ने एक वीडियो पोस्ट किया और भारत में Mi रिटेल स्टोर के ईकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक भारत में Mi India के मौजूदा वक्त में 75 Mi Homes हैं। साथ ही 45 से ज्यादा Mi Studios और 8000 से ज्यादा प्रिफर्ड पार्टनर हैं। इसके अलावा 4000 से ज्यादा बड़े फॉर्मेट के रिटेल पार्टनर्स हैं। 

साल 2014 में शुरू हुआ था पहला Mi Store

कंपनी के बयान के मुताबिक Mi Store का Xiaomi के भारतीय कारोबार में करीब 15 फीसदी योगदान रहता है। साथ ही कंपनी की आधे से ज्यादा कमाई रिटेल शॉप से होती है। Xiaomi की साल 2014 में भारत में एंट्री हुई थी। कंपनी शुरुआत में केवल स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री करती थी। लेकिन कपनी ने साल 2018 में Mi Store की शुरुआत की। Xiaomi कंपनी की मानें, तो Mi Store से करीब 6000 लोगों को रोजगार मिलता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.