विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Mix Fold 4 vs Galaxy Z Fold 6: किस फोल्डेबल फोन में मिलता है दमदार परफॉर्मेंस, किसे खरीदना सही डील

Published: Tue, 23 Jul 2024 03:01 PM (IST)

Xiaomi Mix Fold 4 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर सहित कई खास ...और पढ़ें

Xiaomi Mix Fold 4 और सैमसंग के फोल्डेबल फोन में कौन बेहतर
Xiaomi Mix Fold 4 और सैमसंग के फोल्डेबल फोन में कौन बेहतर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। शाओमी ने हाल ही में चाइनीज मार्केट में शाओमी मिक्स फोल्ड 4 को लॉन्च किया है। इसी सेगमेंट में सैमसंग की तरफ से भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया जाता है, जो कि Galaxy Z Fold 6 है। ऐसे में इन दोनों फोन के बीच यूजर्स कन्फ्यूज हो रहे हैं। हम फीचर्स के लिहाज से दोनों ही फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का कंपेरिजन करने वाले हैं। जिससे आपको इन दोनों के बारे में आइडिया मिल जाएगा।

Xiaomi Mix Fold 4 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

Mix Fold 4 में UTG ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 7.98 इंच 2K+ सैमसंग E7 मटेरियल LTPO डिस्प्ले है। इसमें Xiaomi Sheild ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.56-इंच FHD+ TCL C8+ LTPO कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं।

प्रोसेसर

यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर संचालित होता है, जिसे 12GB/16GB LPDDR5X रैम और 256GB +512GB/1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

बैटरी और ओएस

फोन में 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,100mAh की बैटरी लगाई गई है, जिसे 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी हासिल है। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड HyperOS पर रन करता है। इसे IPX8 रेटिंग भी मिली हुई है।

कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन में Lecia द्वारा संचालित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 20MP का शूटर है।

Galaxy Z Fold 6 की खूबियां

डिस्प्ले- सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच डायनेमिक LTPO एमोलेड, 120hz और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले है। इसमें 6.3 इंच की कवर डिस्प्ले है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है।

प्रोसेसर- इसमें Snapdragon 8 Gen 3 (4 nm) चिपसेट दिया गया है। इसको Adreno 750 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

रैम/स्टोरेज- 12GB रैम+256GB, 12GB+512GB, 12GB+1TB

कैमरा- बैक पैनल पर 50MP+10MP+12MP सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 10MP+4MP डुअल कैमरा दिए गए हैं।

बैटरी- फोल्डेबल फोन को पावर देने के लिए 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 44w की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसको 15w वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिला हुआ है।