Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mix Flip 2, साथ लॉन्च हो सकता है Redmi गेमिंग टैबलेट भी

    Xioami जल्द ही चीन में Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च कर सकता है जो जुलाई 2024 में आए Mix Flip का सक्सेसर होगा। ये फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5100mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें 6.85-इंच OLED डिस्प्ले और IPX8 रेटिंग दी जा सकती है। फोन Redmi K80 Ultra और गेमिंग टैबलेट के साथ जून के आखिर में लॉन्च हो सकता है।

    By Saket Singh Baghel Edited By: Saket Singh Baghel Updated: Thu, 12 Jun 2025 11:00 AM (IST)
    Hero Image
    शाओमी जल्द ही Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च कर सकता है। Photo- Xiaomi Mix Flip.

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही चीन में Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च कर सकता है, जो जुलाई 2024 में अनवील हुए Xiaomi Mix Flip का सक्सेसर होगा। शाओमी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इस क्लैमशेल फोल्डेबल के लॉन्च को टीज किया है। हालिया लीक्स के मुताबिक, ये हैंडसेट Redmi K80 Ultra और रूमर्ड Redmi गेमिंग टैबलेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इस कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन के संभावित मेजर फीचर्स भी लीक्स के जरिए सामने आए हैं। Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5,100mAh की बैटरी हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च के लिए आया टीजर

    शाओमी के मार्केटिंग जनरल मैनेजर सिकी वेई ने Weibo पोस्ट में बताया कि कंपनी के प्रेसिडेंट लु वेइबिंग ने हाल ही में Xiaomi Mix Flip यूजर्स के साथ डिस्कशन किया। उन्होंने फोन के फायदे, कमियां और बेहतर किए जा सकने वाले फीचर्स पर बात की। इससे पता चलता है कि कंपनी मौजूदा क्लैमशेल फोल्डेबल को और बेहतर करने की तैयारी में है। यानी, हमें जल्द ही Xiaomi Mix Flip 2 देखने को मिल सकता है।

    इस बीच, टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचु ने Weibo पोस्ट में दावा किया कि Xiaomi Mix Flip 2 जून के आखिर में चीन में लॉन्च हो सकता है। ये फोल्डेबल स्मार्टफोन, Redmi K80 Ultra और गेमिंग-फोकस्ड Redmi टैबलेट के साथ लॉन्च हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक Mix Flip 2 मौजूदा मॉडल से पतला और हल्का होगा, जिसकी अनफोल्ड प्रोफाइल 7.8mm और वजन 192 ग्राम है। पहले की लीक्स के मुताबिक, फोन अनफोल्ड होने पर 7.6mm थिक और लगभग 190g वजनी हो सकता है।

    शाओमी इस साल बुक-स्टाइल फोल्डेबल मॉडल लॉन्च नहीं करेगा। मिली जानकारी के मुताबिक Xiaomi Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 6.85-इंच 1.5K LTPO OLED मेन फोल्डेबल स्क्रीन होगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस हैंडसेट में IPX8 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, फोटोग्राफी के लिए, Xiaomi Mix Flip 2 में दो 50-मेगापिक्सल आउटवर्ड-फेसिंग कैमरे होंगे, जिसमें एक अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है। फोन में 5,100mAh बैटरी दी जा सकती है। साथ ही में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। खास बात ये है कि मौजूदा Xiaomi Mix Flip में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 4,780mAh की बैटरी, 6.86-इंच 1.5K इनर डिस्प्ले और 4.01-इंच 1.5K कवर स्क्रीन मिलती है।

    यह भी पढ़ें: 16-18 डिग्री पर नहीं चल पाएगा AC, टेम्परेचर के लिए जल्द आएगा नया नियम; सरकार कर रही तैयारी