पार्टी के लिए सिर्फ 6 मिनट में मिल जाएगी बर्फ, शाओमी ने लॉन्च किया पोर्टेबल Mijia Ice Maker
शाओमी के होम अप्लायंसेज ब्रांड Mijia ने चीन में पोर्टेबल आइस मेकर लॉन्च किया है। यह डिवाइस 6-8 मिनट में बर्फ जमाता है।

HighLights
Mijia पोर्टेबल आइस मेकर चीन में लॉन्च हुआ।
यह डिवाइस 6-8 मिनट में बर्फ जमाता है।
एक दिन में 13 किलो बर्फ बना सकता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के होम अप्लायंसेज ब्रांड Mijia ने पोर्टेबल आइस मेकर लॉन्च किया है। शाओमी का यह डिवाइस फिलहाल चीन में पेश किया गया है। कंपनी हाल में भारत में भी Mijia को लॉन्च करने का एलान किया है। यह आइसमेकर अभी Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध है, जिसकी सेल 17 अगस्त से शुरू होगी।
Xiaomi Mijia Ice Maker की खूबियां
Xiaomi Mijia Ice Maker का साइज ए4 पेपर शीट के बराबर यानी 290 x 260 x 210 mm और वजन 6.1 kg का है। इस साइज के साथ इसे आसानी से इधर से उधर ले जाया जा सकता है। यह डिवाइस सिर्फ 110W पावर पर काम करता है। इसका मतलब है कि आप अपने कार से भी इसे ऑपरेट कर सकते हैं। शाओमी का कहना है कि यह सिर्फ 6 से 8 मिनट में आइस जमा देता है। ऐसे में घर हो या आउटडोर पार्टी यूजर्स को बर्फ के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
शाओमी की यह मशीन एक बार 8 आइस क्यूब बना सकती है। इसमें दो सेटिंग - Quick Ice और Standard Ice मिलती है। Quick Ice सेटिंग में बर्फ 6 से 8 मिनट में जम जाती है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड आइस सेटिंग में आइस जमने में थोड़ा समय लगता है लेकिन यह बड़ी और ज्यादा क्लीयर आइस क्यूब प्रोड्यूस करता है। शाओमी का कहना है कि यह मशीन आइस फ्रीजिंग प्रोसेस के दौरान बुलबुले और अशुद्धियों को कम भी करता है।
इसमें 1 लीटर का वाटर टैंक और 0.75 लीटर का आइस बास्केट दिया गया है। इस बास्केट में एकबार में 64 से 80 आइस क्यूब आ सकती हैं। पूरे दिन में यह मशीन करीब 13 किलो बर्फ जमा सकती हैं। इसकें कूलिंग के लिए R600a रेफ्रीजरेंट का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी का यह प्रोडक्ट फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। चीन में इसे 359 युआन (करीब 5000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसकी बिक्री 17 अगस्त से शुरू होगी।
