5 रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 730G के साथ ऑनलाइन स्पॉट हुआ Mi Note 10 Lite
Mi Note 10 Lite को FCC सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। फोन में 5 रियर कैमरा और 30W चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। फोटो साभार Xiaomi
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Mi Note 10 के Lite वर्जन पर काम कर रही है। इस फोन को Mi Note 10 Lite के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। इस फोन को लेकर कुछ खबरें लीक हुई हैं। फोन को FCC सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन में 5 रियर कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इस फोन में 30W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Xiaomi Mi Note 10 Lite के संभावित फीचर्स: टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने इस फोन से संबंधित कुछ जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी और FCC लिस्टिंग के मुताबिक, फोन का मॉडल नंबर M2002F4LG है। साथ ही फोन में 5 रियर कैमरा या पेंटा कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल स्नैपर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया जा सकता है। वहीं, चौथा 8 मेगापिक्सल और पांचवा 5 मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है।
Xiaomi M2002F4LG (Mi Note 10 Lite?) specs via @FCC-
Snapdragon 730G
6.47" display
64MP + 8MP + 8MP + 5MP + 2MP (Yes 5 cameras!)
5,260mAh with 30W
Android 10— Sudhanshu A. (@Sudhanshu1414) March 27, 2020
फोन के अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो Mi Note 10 Lite में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 6.47 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की भी बात कही गई है। इसके अलावा फोन को पावर देने 5260 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके अलावा ड्यूल-बैंड और ब्लूटूथ भी दिए जाने की उम्मदी है। फोन के डायमेंशन्स 156mm x 73mm होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।