विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100MP कैमरे वाला Xiaomi Mi MIX Alpha और Mi 9 Pro 5G आज होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 24 Sep 2019 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 12:46 PM (IST)

Xiaomi Mi MIX Alpha आज यानि 24 सितम्बर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। 100MP कैमरे वाला यह फोन MIUI 11 पर आधारित है...

100MP कैमरे वाला Xiaomi Mi MIX Alpha और Mi 9 Pro 5G आज होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
100MP कैमरे वाला Xiaomi Mi MIX Alpha और Mi 9 Pro 5G आज होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन Mi MIX Alpha लॉन्च करने जा रही है और इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 100 मेगापिक्सक वाला कैमरा है। आज आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी Mi 9 Pro 5G स्मार्टफोन और 8K Mi TV Pro भी लॉन्च करेगी। जो कि 8K डिकोडिंग सपोर्ट और बेज़ेल-लेस डिजाइन के साथ आने वाला अब तक का सबसे स्लिम टीवी होगा। 

Xiaomi Mi MIX Alpha को चीन में लॉन्च किया जा जाएगा लेेकिन आप चाहें तो घर बैठे ही कंपनी के आधिकारिक youtube पेज पर इस इवेंट का लॉन्च लाइव देख सकते हैं। बता दें कि आज लॉन्च होने वाले Mi MIX Alpha स्मार्टफोन में 100 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा दिया गया है जिसकी वजह से ये फोन ​काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ हैै। 

Samsung ने जब अपना 64 मेगापिक्सल सेंसर वाला स्मार्टफोन बाजार में उतारा था, उसी समय Xiaomi ने स्पष्ट कर दिया था कि वह 108 मेगापिक्सल सेंसर वाले फोन पर काम कर रही है। हालांकि Weibo पर दी गई जानकारी के मुताबिक Mi MIX Alpha में 100 मेगापिक्सल का सेंसर दियाा गया है। इसके अलावा Samsung ISOCELL Bright HMX मेन सेंसर दिया गया है। वहीं यह फोन Snapdragon 855+ चिपसेट पर पेश हो सकता है।

हालांकि कंपनी ने अभी इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है। लेकिन अभी तक सामने आई लीक्स के मुताबिक Mi MIX Alpha में Quad HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 12032 x 9024 पिक्सल हो सकता है। वहीं इस फोन में 12GB रैम और 1TB इंटरनल मेमोरी दी गई है। वहीं आज लॉन्च होने वाला दूसरा डिवाइस Mi 9 Pro है जिसमें 5G सपोर्ट दिया गया है। जिसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी हो सकती है। जो कि 30W Mi Charge Turbo वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला कंपनी का पहला डिवाइस होगा।

इसके अलावा आज कंपनी Mi TV Pro को चीन में लॉन्च करेगी जो कि 8K डिकोडिंग सपोर्ट और बेज़ेल-लेस डिजाइन के साथ आने वाला अब तक का सबसे स्लिम टीवी होगा। लॉन्च से पहले ही चीन में यह टीवी कंपनी के आधिकारि​क स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स इसे RMB 100 यानि करीब Rs 1,000 में बुक कर सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।