Mi Band 5 आज हो सकता है लॉन्च, 21 अन्य प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं पेश
Xiaomi अपने अगले फिटनेस बैंड Mi Band 5 को आज से शुरू होने जा रहे Mi Anniversary Fan Festival में लॉन्च कर सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आज अपने एक और फिटनेस बैंड Mi Band 5 को लॉन्च कर सकता है। दरअसल, आज यानी 3 अप्रैल से Mi Fan Festival की शुरुआत हो रही है। इसमें कंपनी अपने 22 नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को पेश करने वाली है। Mi Band 5 इन्हीं प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। Xiaomi पिछले कुछ सालों से फिटनेस बैंड बाजार में तेजी से उभर कर आ रहा है। कंपनी के Mi Band 3 और Mi Band 4 को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। Mi Band 5 को नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। Mi Fan Festival की शुरुआत चीनी समय के अनुसार दिन के 2 बजे हो रही है।
Xiaomi के पांचवी जेनरेशन वाले फिटनेस बैंड Mi Band 5 के बारे में पिछले दिनों कुछ जानकारियां सामने आई थी। इन लीक्स के मुताबिक, ग्लोबल बाजार में ये NFC कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आ सकता है। ये कंपनी का पहला फिटनेस बैंड हो सकता है जिसमें NFC सपोर्ट दिया गया हो। इसमें 1.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। ये पिछले साल लॉन्च हुए Mi Band 4 के 0.95 इंच वाली स्क्रीन के मुकाबले 25 प्रतिशत तक बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है।
बड़ी स्क्रीन होने की वजह से ऐप्स के आइकन्स और नोटिफिकेशन काफी क्लियर दिखेंगे। साथ ही, सूरज की रोशनी में भी इसमें रीडिंग की जा सकेगी। इस फिटनेस बैंड में कई एक्टिविटी और फिटनेस ट्रैकर दिया जा सकता है। Mi Band 5 से पहले लॉन्च होने वाले Band 3 और Band 4 को चीनी बाजार में NFC सपोर्ट दिया गया है। वहीं, ग्लोबल बाजार में NFC सपोर्ट नहीं दिया गया है। ऐसे में ये कंपनी का पहला फिटनेस ट्रैकर हो सकता है, जिसे ग्लोबल बाजार में भी NFC फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।