यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Xiaomi Mi A3 की सेल Amazon पर शुरू, पढ़ें लॉन्च ऑफर्स और अन्य डिटेल्स
Xiaomi का लेटेस्ट एंड्रॉइड वन फोन Mi A3 आज 12PM बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का लेटेस्ट एंड्रॉइड वन फोन Mi A3 आज 12PM बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल कंपनी के आधिकारिक स्टोर, वेबसाइट और Amazon पर होगी। Xiaomi के इस फोन की खासियत इसका ट्रिपल रियर कैमरा, सुपर AMOLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन की शुरूआती कीमत Rs 12999 है। Xiaomi Mi A3 कैमरा सेंट्रिक फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi Mi A3 भारत में कीमत और सेल ऑफर्स: Mi A3 का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 12999 में आता है। फोन का हाई-एन्ड मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ Rs 15999 में आता है। फोन तीन कलर वेरिएंट- "Not Just Blue", "More Than White" और "Kind of Gray" में उपलब्ध है। सेल ऑफर्स की बात करें, तो Mi A3 में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीद करने पर Rs 750 का कैशबैक मिलेगा। इससे EMI ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त Rs 250 का ऑफ मिलेगा। Airtel उपभोक्ताओं को Rs 249 के प्रीपेड रिचार्ज पर डबल डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे।
Xiaomi Mi A3 के Amazon लैंडिंग पेज पर जाने के लिए क्लिक करें यहां
Xiaomi Mi A3 के Amazon लैंडिंग पेज पर जाने के लिए क्लिक करें यहां
Xiaomi Mi A3 स्पेसिफिकेशन्स: Mi A3 में 6.08 इंच एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ वॉटरडड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा डिपार्टमेंट में, Mi A3 में 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP वाइड-एंगल लेंस 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 2MP साथ सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फीज के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के पॉवर बैकअप के लिए 4030mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।