यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
25-26 मई को जियाओमी एमआइ 4आइ का बिना रजिस्ट्रेशन के ओपन सेल
जो लोग जियाओमी के आधुनिक डिवाइस एमआइ4आइ पर हाथ आजमाना चाहते हैं वे 25-26 मई को फ्लिपकार्ट पर बिना रजिस्ट्रेशन ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जो लोग जियाओमी के आधुनिक डिवाइस एमआइ4आइ पर हाथ आजमाना चाहते हैं वे 25-26 मई को फ्लिपकार्ट पर बिना रजिस्ट्रेशन इसे अपना सकते हें। ऐसा लग रहा है कि अब कंपनी ओपन सेल की ओर मुड़ रही है इसी दिन लेनोवो और फ्लिपकार्ट ने ए6000 के लिए भी ओपन सेल की घोषणा की है।
इसके अलावा जियाओमी ने मोबाइल फोंस, होम अप्लायंसेज और एक्सेसरीज पर एक्सचेंज ऑफर कैंपेन की भी घोषणा की है। वर्तमान में रेडमी नोट 4जी और रेडमी 2 भी ओपन सेल पर बिना रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है। एमआइ 4 भी 2000 रुपये के कटौती के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
जियाओमी एमआइ 4आइ कंपनी की ओर से भारतीय मार्केट में आने वाला आधुनिकतम स्मार्टफोन है, इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गयी है। इसके विशेषताओं की बात करें तो यह 441पीपीआइ पिक्सल डेंसिटी के साथ 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आया है। जियाओमी का कहना है कि यह स्मार्टफोन, आइफोन6 की तुलना में ज्यादा कलर सैचुरेशन वाला है। यह लैमिनेटेड ओजीएस है। अन्य फीचर्स में एमआइ 4आइ सनलाइट डिस्प्ले के साथ आया है।
इस डिवाइस को 64 बिट सेकेंड जेन क्वालकॉम स्नैपड्रगन 615 प्रोसेसर, 1.7जीएचजेड के चार परफार्मेंस कोर और 1.1 जीएचजेड के चार पावर सेविंग कोर से लैस है। साथ ही इसमें 2 जीबी का रैम और 16 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।