विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi का 5G स्मार्टफोन 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले फीचर आया सामने

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 12 Feb 2020 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 09:04 AM (IST)

Mi 10 के पहले सामने आए फीचर्स के मुताबिक इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 फ्लैगशिप चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

Xiaomi का 5G स्मार्टफोन 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले फीचर आया सामने
Xiaomi का 5G स्मार्टफोन 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले फीचर आया सामने

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 को चीन में लाइवस्ट्रीम इवेंट के जरिए लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन Mi 10 Pro को भी लॉन्च करने वाली है। Mi 10 के पहले सामने आए फीचर्स के मुताबिक, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 फ्लैगशिप चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। अब जो नई जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 90Hz के पंच-होल कर्व्ड डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन एक जैसे ही होंगे।

चीनी मैन्युफैक्चरर ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही इसके की स्पेसिफिकेशन्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिवील किया है। रिवील किए गए पोस्टर में इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले फीचर्स को रिवील किया गया है। Mi 10 के डिस्प्ले फीचर की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि कर्व्ड एज डिजाइन के साथ आता है। फोन के टॉप कॉर्नर में पंच-होल को देखा जा सकता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें 180Hz हाई फ्रेम रेट क्वालिटी मिल सकती है।

Mi 10 सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में एक जैसे ही डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले HDR 10+ को सपोर्ट कर सकता है। इसमें DCI-P3 कलर गेमट का इस्तेमाल किया गया है जो सन लाइट में भी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में सिक्युरिटी के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही साथ इसके डिस्प्ले में ब्लू रे फिल्टर भी दिया जा सकता है। फोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी फोन के आधिकारिक लॉन्च के बारे में ही पता चलेगी। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।