Xiaomi ने लॉन्च किया अनोखा तीन ड्रम वाला Mijia वॉशिंग मशीन, 14 किलो है वॉशिंग कैपेसिटी
शाओमी ने ट्रिपल ट्यूब Mijia वॉशिंग मशीन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, जो 14 किलो की क्षमता के साथ आती है और इसमें तीन अलग-अलग ड्रम हैं।

HighLights
ट्रिपल ट्यूब Mijia वॉशिंग मशीन की प्री-बुकिंग शुरू।
14 किलो क्षमता, तीन ड्रम और कॉम्पैक्ट डिजाइन।
AI Mijia Lingyun सिस्टम और कोल्ड वाटर स्टरलाइजेशन।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi के ट्रिपल ट्यूब Mijia वॉशिंग मशीन के प्री-बुकिंग शुरू हो चुके हैं। यह लाइनअप दो वर्जन में आता है, जिसमें वॉशर-ड्रायर और वॉशिंग मशीन ओनली मॉडल शामिल है। वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी 14 किलो की है, जो तीनों ड्रम की मिलाकर है। मेन ड्रम की कैपेसिटी 11 किलो की है और इसके साथ में दिए दोनों ड्रम की कैपेसिटी 1.5 - 1.5 किलो है। वॉशर-ड्रायर मॉडल की बात करें इसकी टोटल कैपेसिटी 9 किलो की है, जिसमें मेन ड्रम की 7 किलो और साइड में दिए ड्रम की प्रत्येक की कैपेसिटी 1 किलो है।
शाओमी के इस वॉशिंग मशीन में भले ही तीन अलग-अलग ड्रम दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद मशीन काफी कॉम्पैक्ट है। लुक में यह काफी हद तक Mijia 10kg Ultra-Slim Washing Machine की तरह है। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है, जो स्टेंडर्ड अल्ट्रा-थिन बिल्ट-इन कैबिनेट सेटअप में आता है।
तीन ड्रम वाले वॉशिंग मशीन की खूबियां
शाओमी के तीनों ड्रम के लिए अलग से वाटर सप्लाई दिया है। इन्हें अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको कम लोड यूज करना है तो छोटे ड्रम का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कोल्ड वाटर स्टरलाइजेशन के साथ आती है। यानी ड्रम क्लीन करने के लिए आपको हॉट वाटर की जरूरत नहीं है। यह शाओमी का पहला तीन ड्रम वाला वॉशिंग मशीन है। इससे पहले भी कंपनी थ्री-जोन वॉशर ड्रायर प्रो 14 केजी मशीन पिछले साल लॉन्च कर चुकी है।
शाओमी के लेटेस्ट ट्रिपल-ट्यूब सीरीज में कंपनी ने सॉफ्टवेयर पर फोकस किया है। इसमें कंपनी ने AI Mijia Lingyun सिस्ट का यूज किया है, जो शाओमी के MiMo लार्ज मॉडल का इस्तेमाल करता है। इसमें कंपनी ने कई प्रीसेट वॉश प्रोग्राम इंस्टॉल किए हैं। यूजर्स टाइप या फिर बोल कर कमांड दे सकते हैं। इसके साथ ही आप कपड़े का फेब्रिक, स्टेन का टाइप बता दें तो यह वॉश प्रोग्राम खुद से सलेक्ट कर लेता है। शाओमी ने इस वॉशिंग मशीन को चीन में 4,999 युआन (करीब 71,192 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है।
