Xiaomi ने अपने अपकमिंग Redmi को लेकर किया ट्वीट, Redmi 9 हो सकता है लॉन्च
Xiaomi के भारत के चीफ मनु कुमार जैन ने ट्वीट में किसी फोन का नाम नहीं दिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी Redmi 9 और Redmi Note 9 सीरीज लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही अपनी Redmi सीरीज के तहत नए हैंडसेट्स लॉन्च कर सकती है। इसके लिए कंपनी ने एक टीजर भी जारी किया है। इस ट्वीट में किसी फोन का नाम नहीं दिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी Redmi 9 और Redmi Note 9 सीरीज लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह टीजर कंपनी के भारत के चीफ मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। आपको बता दें कि अगर Redmi 9 लॉन्च किया जाता है तो यह यह फोन कंपनी के Redmi 8 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।
मनु कुमार जैन ने ने ट्वीट करते हुए जो वीडियो शेयर की है उसमें केवल Coming Soon लिखा दिखाई दिया है। इसमें अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। ट्वीट में लिखा है कि Redmi हमेशा पावर का पर्याय रहा है। कंपनी यूजर्स को पावर-पैक्ड फोन्स, दमदार प्रोसेसर और दमदार यूजर एक्सपीरियंस उपलब्ध कराती है। मैं काफी उत्साहित हुई वर्ष 2020 में आने वाली चीजों को लेकर। साथ ही इन्होंने #MorePowerToRedmi का हैशटैग भी दिया है। देखें ट्वीट:
#Redmi has always been synonymous with POWER! 💪
🥊 Power-packed phones
🚄 Powerful processors
📸 Powerful user experience
I'm excited for the things @RedmiIndia will be bringing in 2020! #Redmi2020#MorePowerToRedmi is almost here. Can you guess what is this? 😎#Xiaomi ❤️ pic.twitter.com/6rDu9QAQ3Q — Manu Kumar Jain (@manukumarjain) February 3, 2020
Redmi 9 के संभावित फीचर्स: कुछ समय पहले Redmi 9 के कुछ फीचर्स की जानकारी लीक हुई थी जिसके मुताबिक, फोन में मीडियाटेक हेलियो G सीरीज प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 6.6 इंच का डॉट नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज भी दी जाने की संभावना है। इस फोन को बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 10,000 रुपये से आस-पास हो सकती है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो Redmi 9 में Redmi 8 के मुकाबले बेहतर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद जता ईजा रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।