Xiaomi यूजर्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने बंद की Mi Max Series
Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर ने Lu Weibing कहा है कि Mi Max सीरीज फोन को अब लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की Mi Max सीरीज को कंपनी ने बंद कर दिया है। कंपनी को-फाउंडर और CEO Lei Jun ने जून में घोषणा कर बताया था कि वो Mi Max सीरीज को बंद करने का प्लान नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इस सीरीज को बंद कर दिया है। Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर ने Lu Weibing कहा है कि Mi Max सीरीज फोन को अब लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।
Weibing ने कहा अब नहीं लॉन्च होगी Mi Max सीरीज: Weibo पर एक यूजर ने पोस्ट कर पूछा कि Xiaomi की नई Mi Max सीरीज कब लॉन्च किया जाएगी। इसका जवाब देते हुए Weibing ने जवाब दिया कि नहीं होगा (Will Not Have). आपको बता दें कि इस सीरीज का आखिरी फोन Mi Max 3 पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किया गया था। इससे पहले कंपनी के चीफ Lei Jun ने कहा था कि उनका नई Mi Max या Mi Note सीरीज लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है। जबकि ऐसा माना जा रहा था कि Mi Max 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च किया था। वहीं, Xiaomi ने पिछले महीने ही Mi Note सीरीज का फोन Mi Note 10 लॉन्च किया था। यह Mi CC9 Pro का रीब्रांडेड वर्जन है।
Xiaomi की Mi Note सीरीज के अगले फोन को देखते हुए यह ऐसे में यह माना जा सकता है कि कंपनी Mi Max 4 भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन Weibing द्वारा दिए गए रिप्लाईज से यह माना जा सकता है कि Mi Max सीरीज को अब बंद कर दिया गया है और अब इसका अपग्रेडेड वेरिएंट नहीं देखा जाएगा।