विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Xiaomi का स्क्रीन वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, 190 दिनों तक चलेगी बैटरी; अलग-अलग ब्रशिंग मोड भी

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:03 PM (IST)

Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है, जिसमें कलर स्क्रीन, अपग्रेडेड ब्रश हेड और सोनिक ...और पढ़ें

Xiaomi का स्क्रीन वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, 190 दिनों तक चलेगी बैटरी; अलग-अलग ब्रशिंग मोड भी

Xiaomi का स्क्रीन वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, 190 दिनों तक चलेगी बैटरी; अलग-अलग ब्रशिंग मोड भी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने चीन में अपना नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Mijia Electric Toothbrush 2 Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये नया टूथब्रश न सिर्फ कलर स्क्रीन के साथ आया है बल्कि इसमें अब अपग्रेडेड ब्रश हेड और नई सोनिक वाइब्रेशन मोटर भी मिल रही है।

टूथब्रश में यूजर्स को बेहतर ब्रशिंग एक्सपीरियंस देने के लिए कई नए फीचर्स दिए गए हैं। खास बात है कि टूथब्रश में टू-वे प्रेशर अलर्ट भी मिल रहा है, जो ज्यादा या कम दबाव से ब्रश करने पर यूजर को अलर्ट दे सकता है। चलिए इस टूथब्रश के फीचर्स विस्तार से जानते हैं...

Xiaomi Mijia Electric Toothbrush 2 Pro के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में Sonic Vibration Motor 2.0 मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये मोटर दांतों से प्लाक हटाने में हेल्प कर सकती है। साथ ही इसमें अलग-अलग ब्रशिंग मोड के लिए कई वाइब्रेशन पैटर्न भी देखने को मिल रहे हैं।

इतना ही नहीं कंपनी ने टूथब्रश के ब्रश हेड को भी अपग्रेड किया है। साथ ही इस टूथब्रश में ऑल-अराउंड शॉक एब्जॉर्बिंग स्ट्रक्चर भी मिल रहा है। इसका सॉफ्ट रबर मटेरियल दांतों के लिए ज्यादा कंफर्टेबल बताया गया है। जबकि इसका फ्लेक्सिबल डिजाइन मुंह के अंदर दांतों की बनावट के हिसाब से ब्रिसल्स को मूव करने में हेल्प करता है।

इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले भी मिल रही है, जो ब्रशिंग का वक्त और कवरेज रियल टाइम में शो करता है। अगर यूजर किसी हिस्से को ठीक से क्लीन नहीं करता या कम वक्त तक ब्रश करता है, तो स्क्रीन पर अलर्ट दिखाई देगा। इसमें डिफॉल्ट ब्रशिंग सेशन 4 मिनट का होने वाला है।

कितने दिन तक चलेगी बैटरी?

बैटरी के मामले में भी Mijia Electric Toothbrush 2 Pro काफी शानदार लग रहा है। इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का वक्त लगता है लेकिन कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। साथ ही इसमें IPX8 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिल रही है।

Xiaomi Mijia Electric Toothbrush 2 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia Electric Toothbrush 2 Pro की चीन में रिटेल कीमत 249 युआन यानी करीब 3,100 रुपये है। ये टूथब्रश भारत में कब तक लॉन्च होगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।