विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नया फोन लेने का है प्लान? Xiaomi की दीवाली सेल में 50% तक का डिस्काउंट, देखें सबसे तगड़े डिस्काउंट वाले फोन्स

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:00 AM (IST)

त्योहारी सीजन को देखते हुए Xiaomi ने अपनी एनुअल Diwali with Xiaomi Sale 2026 का एलान कर दिया है, जो 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

Diwali with Xiaomi सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू।

Diwali with Xiaomi सेल 8 अक्टूबर से होगी शुरू। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपनी एनुअल 'Diwali with Xiaomi Sale 2026' शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सेल में कंपनी अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर 50 परसेंट तक के डिस्काउंट का वादा कर रही है। ग्राहक स्मार्टफोन्स पर 15,000 रुपये तक की सीधी बचत कर सकेंगे। इसके अलावा खरीदारी को आसान बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के ऑप्शन्स भी मिलेंगे।

कंपनी ने अपने फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra को ऑफर्स और 10,000 रुपये की अतिरिक्त बचत के साथ 1,29,999 रुपये के प्राइस टैग में एडवर्टाइज किया है। सबसे खास बात ये है कि इस फोन को खरीदने वाले बायर्स को 19,999 रुपये की कीमत वाला 'Photography Kit Pro' बिल्कुल फ्री मिलेगा। वहीं हाल ही में आई Redmi Note 17 सीरीज पर भी शानदार बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे।

Xiaomi की प्रेस रिलीज के मुताबिक, बजट डिवाइस Redmi Note 15 SE से लेकर प्रीमियम Xiaomi 17 सीरीज तक सभी फोन्स पर अट्रैक्टिव ऑफर्स मिलेंगे। हमने इस सेल की कुछ सबसे बेहतरीन डील्स को शॉर्टलिस्ट किया है, जिन्हें आप चेक कर सकते हैं।

Redmi Note 15 SE के ऑफर्स

मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE का बेस वेरिएंट (6GB + 128GB) ऑफर्स के बाद 22,999 रुपये में मिलेगा। तुलना के लिए बता दें कि ये फोन फिलहाल 25,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा, इसका 8GB + 128GB वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Redmi Turbo 5 5G के ऑफर्स

Redmi Turbo 5 की कीमत बैंक डिस्काउंट्स के बाद घटकर 37,999 रुपये रह जाएगी। फिलहाल Xiaomi India की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन की लिस्टेड प्राइस 41,999 रुपये है।

Xiaomi 17T और 17 Ultra सीरीज की कीमत

कंपनी के प्रीमियम मॉडल पर भी ऑफर मिलेंगे। Xiaomi 17T ऑफर के साथ 64,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, 'Ultra' फ़्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra बैंक डिस्काउंट के बाद 1,29,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi Note 17 सीरीज की कीमतें (Note 17, Note 17 Pro, Note 17 Pro Max)

Redmi Note 17 5G ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स के बाद 26,000 रुपये से कम कीमत में मिलेगा। वहीं, Redmi Note 17 Pro को 33,999 रुपये और टॉप-एंड Redmi Note 17 Pro Max को 44,999 रुपये की शुरुआती इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: मुसीबत में बस एक आवाज और मदद तैयार? Google के नए सेफ्टी फीचर को लेकर सामने आई डिटेल