विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुसीबत में बस एक आवाज और मदद तैयार? Google के नए सेफ्टी फीचर को लेकर सामने आई डिटेल

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:30 PM (IST)

Google अपने Android यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक नए वॉयस-बेस्ड Emergency SOS फीचर पर काम कर रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Google कर रहा वॉयस-बेस्ड Emergency SOS फीचर पर काम। Photo- ChatGPT.

Google कर रहा वॉयस-बेस्ड Emergency SOS फीचर पर काम। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक जायंट Google अपने प्रोडक्ट्स में नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाने के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे आप सिर्फ अपनी आवाज का इस्तेमाल करके अपने चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को Emergency SOS अलर्ट भेज सकेंगे। आमतौर पर, Emergency SOS एक्टिवेट करने के लिए पावर बटन को 5 बार दबाना पड़ता है।

Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक ऐसा वॉयस-बेस्ड सेफ्टी अलर्ट सिस्टम तैयार कर रही है, जिसमें बिना कोई बटन दबाए SOS अलर्ट चला जाएगा और इमरजेंसी में सबसे पहले रिस्पॉन्ड करने वालों को कॉल भी लग जाएगी। वैसे ये फीचर अभी नॉर्मल यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इसे Personal Safety एप के '2026.09.16.982745548' बिल्ड वर्जन में स्पॉट किया गया है।

लीक हुए कोड स्ट्रिंग्स के मुताबिक, यूजर्स को SOS अलर्ट भेजने के लिए एक 'hands-free' तरीका चुनने का ऑप्शन मिल सकता है। कोड के अलावा, एक एनिमेशन से भी इस फीचर के जल्द आने के संकेत मिलते हैं। ये एनिमेशन लोकेशन चेक, इमरजेंसी कॉलिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिखा सकता है।

Personal Safety का ‘Hands-Free’ फीचर: ये कैसे काम करेगा?

माना जा रहा है कि ये फीचर तब एक्टिवेट होगा जब कोई यूजर लगातार तीन बार 'Help' बोलेगा। सेटअप के दौरान वही एनिमेशन नजर आ सकता है जिसकी बात ऊपर की गई है। इसके अलावा, अलर्ट भेजने से रोकने के लिए यूजर्स 'cancel' बोल सकते हैं और अगर भेजना जारी रखना है तो 'yes' बोल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कन्फर्मेशन की वजह से ये फीचर गलती से ट्रिगर होने से भी बचेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर अलग-अलग कंपनियों के Android फोन्स में आ सकता है, लेकिन शायद Samsung में न मिले क्योंकि Samsung अपना अलग कस्टम SOS सिस्टम इस्तेमाल करता है। हालांकि, ध्यान रहे कि इस फीचर को लेकर Google की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसा भी हो सकता है कि रोलआउट से पहले कंपनी इसके काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करे या फिर इस फीचर को पूरी तरह ड्रॉप ही कर दे।

आखिर में, ये बात भी ध्यान में रखें कि ये सारी डिटेल्स APK टियरडाउन पर बेस्ड हैं, जिसमें सिर्फ एक्सपेरिमेंटल कोड होते हैं। ये कोड फाइनल रिलीज से पहले बदल भी सकते हैं या अगले किसी अपडेट में पूरी तरह हटाए भी जा सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि Google का Personal Safety एप पहले से ही फॉल डिटेक्शन, कार क्रैश डिटेक्शन और खराब मौसम के अलर्ट्स जैसे जरूरी काम संभालता है।

यह भी पढ़ें: iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये