विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:00 PM (IST)

iPhone स्क्रीन पर दिखने वाली हरी और नारंगी डॉट प्राइवेसी इंडिकेटर हैं, जो बताती हैं कि कोई ऐप आपके कैमरा ...और पढ़ें

iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये

iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एक iPhone यूजर हैं तो आपने भी स्क्रीन के सबसे ऊपर छोटी-सी ग्रीन या ऑरेंज डॉट कभी न कभी जरूर देखी होगी। कई यूजर्स इसे नॉर्मल नोटिफिकेशन समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये डॉट्स कुछ और नहीं बल्कि प्राइवेसी इंडिकेटर हैं। जी हां, इनका काम ये बताना है कि कोई एप आपके iPhone के कैमरा या माइक्रोफोन का यूज कर रहा है। Apple का कहना है कि iOS 14 और उसके बाद के वर्जन में ये इंडिकेटर देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि किस डॉट का क्या मतलब...

ग्रीन डॉट का क्या मतलब?

सबसे पहले अगर iPhone की स्क्रीन के ऊपर आपको ग्रीन डॉट दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि कोई एप आपके कैमरा का यूज कर रहा है। अगर कैमरा और माइक्रोफोन दोनों यूज हो रहे होंगे, तब भी ग्रीन डॉट दिखाई देती है। उदाहरण के लिए कैमरा एप, वीडियो कॉलिंग या सोशल मीडिया एप में कैमरा यूज करते टाइम ये इंडिकेटर दिखाई दे सकता है।

ऑरेंज डॉट का क्या मतलब?

ऑरेंज डॉट दिखाई देने का मतलब है कि आपके फोन में मौजूद कोई एप आपके माइक्रोफोन का यूज कर रहा है, जबकि कैमरा यूज नहीं हो रहा है। ऐसी डॉट आपको कॉलिंग, वॉयस रिकॉर्डिंग या किसी ऐसे फीचर के दौरान देखने को मिल सकती है जिसमें माइक्रोफोन की पड़े।

अगर आपने माइक्रोफोन या कैमरा यूज नहीं किया है और फिर भी ऐसी कोई डॉट दिखाई दे रही है, तो आपको ये जरूर देख लेना चाहिए कि कौन-सा एप इन फीचर्स की परमिशन ले रहा है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स > Privacy & Security > Camera/Microphone में जाना होगा और एप्स की परमिशन देखनी होगी।

क्या ब्लू और रेड डॉट भी दिखती है?

कुछ सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में ब्लू और रेड डॉट को भी अलग-अलग प्राइवेसी इंडिकेटर बताया जा रहा है। हालांकि, Apple की ऑफिशियल जानकारी में कैमरा और माइक्रोफोन के लिए ग्रीन और ऑरेंज इंडिकेटर बताए गए हैं। जबकि लोकेशन और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए iPhone अलग स्टेटस आइकन शो करता है।

यह भी पढ़ें- Vivo का नया फोल्डेबल 5G फोन लॉन्च: 6900 mAh बैटरी, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर