विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन के पीछे भी चलेंगे Apps! Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगी खास स्क्रीन, सामने आया टीजर

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:04 PM (IST)

Xiaomi ने अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस बार फोन के बैक ...और पढ़ें

Xiaomi 18 Pro सीरीज हुई टीज।

Xiaomi 18 Pro सीरीज हुई टीज। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर 18 Pro सीरीज के लॉन्च को टीज कर दिया है, जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर मौजूद सेकेंडरी डिस्प्ले के लिए एक नए फीचर का खुलासा किया गया है। ये रियर स्क्रीन पिछली जेनरेशन की तुलना में ज्यादा काम की होगी, जिसके लिए Xiaomi एक ऐसा सिस्टम ला रहा है जो यूजर्स को इस पर छोटे एप्स बनाने और रन करने की सुविधा देगा। इस लाइनअप में Pro और Pro Max वेरिएंट्स शामिल होने की उम्मीद है। फोन्स के लॉन्च से पहले इस नए रियर-स्क्रीन सिस्टम के बारे में और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज को मिला नया रियर स्क्रीन, रन कर सकेंगे छोटे एप्स

Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज इसी महीने चीन में लॉन्च होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की सटीक तारीख का एलान नहीं किया है। इस घोषणा के साथ ही Xiaomi ने फोन के रियर डिस्प्ले के लिए 'वर्सटाइल बैक स्क्रीन' नाम के एक नए फीचर का खुलासा किया है। ये यूजर्स को सेकेंडरी स्क्रीन पर सीधे छोटे एप्स क्रिएट करने और चलाने की परमिशन देता है, जिससे इसका इस्तेमाल केवल वॉलपेपर्स और विजेट्स तक ही सीमित नहीं रहेगा।

Xiaomi ने ऐसे कई एप्स के उदाहरण दिखाए हैं जो रियर डिस्प्ले पर चल सकते हैं। इनमें एग-कुकिंग टाइमर, पानी पीने का रिमाइंडरऔर पोमोडोरो टाइमर शामिल हैं। इस स्क्रीन का इस्तेमाल इंग्लिश वोकैबलरी टूल और रेसिपी रेकमेंडेशन कार्ड के लिए भी किया जा सकता है। यूजर्स किसी खास काम के लिए एप्स तैयार कर सकते हैं और बार-बार इस्तेमाल होने वाले एप्स को रियर डिस्प्ले पर पिन कर सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro

ये वर्सटाइल बैक स्क्रीन पिछले साल Xiaomi 17 Pro सीरीज के साथ पेश किए गए MiShare बैक स्क्रीन का अपग्रेडेड रूप है। Xiaomi का कहना है कि यूजर्स रोजाना इसके एप कार्ड्स के साथ 40 लाख से ज्यादा बार इंटरैक्ट करते थे। कंपनी के मुताबिक, रोजाना रियर डिस्प्ले पर 35 लाख से ज्यादा वॉलपेपर्स भी एड किए जाते थे।

उम्मीद है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल होंगे। पिछली रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया था कि Xiaomi पहले इन दो मॉडल्स को लॉन्च कर सकता है और स्टैंडर्ड Xiaomi 18 को बाद में पेश करेगा। माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड मॉडल दिसंबर में चीन में दस्तक दे सकता है, हालांकि Xiaomi ने अभी इस लॉन्च प्लान को कन्फर्म नहीं किया है।

इसके अलावा, Xiaomi 18 Pro Max मॉडल नंबर M1544F के साथ गीकबेंच पर भी देखा गया है। लिस्टिंग में Adreno 850 GPU के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का जिक्र है, जिसमें 3.74GHz पर तीन कोर, 4.03GHz पर तीन कोर और 5.11GHz तक की क्लॉक स्पीड पर दो कोर दिए गए हैं। ये करीब 11GB रैम और Android 17 भी दिखाता है, जो 12GB वेरिएंट और नए HyperOS वर्जन की ओर इशारा करता है।

गीकबेंच 7.0.0 पर इस फोन ने कथित तौर पर सिंगल-कोर में 3,582 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,247 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इससे पहले सामने आए एक लीक में दावा किया गया था कि Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro ने AnTuTu पर 48,35,412 पॉइंट्स स्कोर किए हैं, जिसमें CPU अर्थमैटिक ऑपरेशन्स में 3,20,633 पॉइंट्स और CPU कॉमनली यूज़्ड एल्गोरिदम में 3,18,984 पॉइंट्स शामिल हैं।

पिछली रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi 18 Pro में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, Xiaomi ने अभी इन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: क्या अब UPI पेमेंट करने पर कटेगा पैसा? NPCI ने दूर किया हर कन्फ्यूजन, जानें 25 सवालों के जरिए जवाब