विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Xiaomi का प्रीमियम 5G फोन हुआ और महंगा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:00 PM (IST)

Xiaomi 17T स्मार्टफोन की कीमतों में एक बार फिर 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह लॉन्च के बाद ...और पढ़ें

Xiaomi का प्रीमियम 5G फोन हुआ और महंगा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

Xiaomi का प्रीमियम 5G फोन हुआ और महंगा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में कुछ वक्त पहले अपना नया Xiaomi 17T फोन लॉन्च किया था जिसकी कीमत में कंपनी ने एक बार फिर से बदलाव किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया था। अब इस डिवाइस की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नई कीमतें अभी से लागू हो गई हैं, जिससे आने वाले त्योहारों की सेल से पहले ये स्मार्टफोन महंगा हो गया है। इस डिवाइस में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। चलिए पहले फोन की नई कीमतें जानते हैं...

Xiaomi 17T की बढ़ी कीमत

Xiaomi 17T के 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत अब 69,999 रुपये हो गई है। इस मॉडल की कीमत पहले 64,999 रुपये थी। फोन के 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत अब 69,999 रुपये से बढ़कर 74,999 रुपये तक पहुंच गई है। नई कीमतें Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं।

कंपनी ने इस फोन को जून में लॉन्च किया था। उस वक्त फोन की कीमत 256GB और 512GB वैरिएंट के लिए क्रमशः 59,999 रुपये और 64,999 रुपये थी। हालिया बदलाव के बाद अब तक हैंडसेट अपनी लॉन्च कीमत से 10 हजार रुपये तक महंगा हो गया है।

पहले जुलाई में बढ़ी थी कीमतें

डिवाइस को आप तीन कलर ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट फिनिश में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इससे पहले जुलाई में सभी वैरिएंट की कीमतें 5,000 रुपये बढ़ा दी थी। Xiaomi ने अभी तक कीमत में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर