विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:00 PM (IST)

वीवो 6 अक्टूबर को भारत में Vivo S2 FE लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो ...और पढ़ें

10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने करीब 7 साल बाद पिछले महीने अपनी S-सीरीज का नया फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Vivo S2 के नाम से पेश किया। अब कंपनी इस लाइनअप का विस्तार करने की तैयारी में लग रही है। अब कंपनी अगले महीने Vivo S2 FE को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है जो बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।

लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन को टीज करते हुए इसके कैमरा मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई है। Vivo S2 की तुलना में S2 FE में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है। कंपनी का कहना है कि फोन को युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो कंटेंट क्रिएट करने, कनेक्ट रहने और खुद को एक्सप्रेस करने के लिए स्मार्टफोन यूज करते हैं। चलिए पहले लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...

Vivo S2 FE की लॉन्च डिटेल्स

वीवो का ये नया Vivo S2 FE भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। डिवाइस के लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इससे क्लियर हो जाता है कि लॉन्च के बाद फोन Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo S2 FE की कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo S2 FE के बेस वेरिएंट की MRP 39,999 रुपये सामने आई है। इस कीमत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी असली कीमत नहीं बताई गई है।

Vivo S2 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo S2 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है।

Vivo S2 FE के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

10,000mAh की बड़ी बैटरी

इस नए वाले वीवो फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Jio का 70 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी