विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 70 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

रिलायंस जियो का ₹719 वाला प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता ...और पढ़ें

Jio का 70 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio का 70 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को कई तरह के अलग-अलग रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जिनमें न सिर्फ मोबाइल डेटा मिलता है बल्कि कुछ प्लान्स तो फुल ऑन OTT और AI सर्विसेज भी ऑफर करते हैं। ऐसा ही एक प्लान ₹719 का है जिसमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 140GB डेटा मिल रहा है। चलिए इस प्लान के बारे में जानते हैं...

Jio का ₹719 वाला प्लान

जियो के इस ₹719 वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा ये प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रहा है। हालांकि प्लान में 2GB डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक सीमित हो जाती है।

JioHotstar और JioAICloud भी मिलेगा

प्लान में कंपनी JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान की खासियत इसका AI ऑफर है। प्लान में ग्राहकों को Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत ₹35,100 बताई गई है।

साथ ही प्लान में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। प्लान में ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलने वाला है, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है। इस तरह ये ₹719 का प्लान सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें OTT, क्लाउड स्टोरेज और AI टूल्स जैसे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी