विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:00 AM (IST)

रिलायंस जियो ₹2,025 का एक प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2.5GB ...और पढ़ें

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी रिलायंस जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रह हैं तो कंपनी का ₹2,025 का एक लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में यूजर्स को 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है।

इसका मतलब है कि पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 500GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। चलिए इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स के बारे में भी विस्तार से जानते हैं...

200 दिन की वैलिडिटी और 500GB डेटा

जियो के इस ₹2,025 वाले प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 200 दिनों की वैलिडिटी है। साथ ही इस प्लान में हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps तक रह जाती है। हालांकि एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने वाला है।

JioHotstar और Google Gemini Pro

इतना ही नहीं इस प्लान में JioHotstar का Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स को ओटीटी कंटेंट देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। इसके अलावा जियो इस प्लान के साथ AI यूजर्स के लिए भी खास ऑफर लाया है।

प्लान में Google Gemini का Pro प्लान 18 महीने के लिए मुफ्त मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर की वैल्यू ₹35,100 है। इसके साथ ही आपको 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

JioAICloud और Canva का फायदा

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स अभी खत्म नहीं हुए हैं। कंपनी इसके साथ JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी वैल्यू ₹1,590 है।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी