विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:00 PM (IST)

जियो का ₹999 वाला प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इसमें ...और पढ़ें

Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई ऐसे जबरदस्त रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जिनमें न सिर्फ डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं बल्कि कुछ प्लान्स तो OTT और AI से जुड़े बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं। इसी तरह का कंपनी एक ₹999 वाला प्लान भी ऑफर कर रही है। इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 196GB डेटा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को JioHotstar, JioTV और JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

Jio के ₹999 वाले प्लान के बेनिफिट्स

जियो के इस ₹999 वाले रिचार्ज प्लान में आपको कुल 98 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है। प्लान के तहत रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 196GB डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट एंड होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।

JioHotstar और AICloud बेनिफिट

इस प्लान में न सिर्फ कॉलिंग और डाटा बल्कि JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही प्लान में JioTV का एक्सेस और JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी। हालांकि JioHotstar का बेनिफिट जारी रखने के लिए मौजूदा प्लान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर नया रिचार्ज करना जरूरी होगा।

Google Gemini और Canva सब्सक्रिप्शन भी

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स अभी खत्म नहीं हुए हैं। इस प्लान में Google Gemini का 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत कंपनी के मुताबिक ₹35,100 है। प्लान में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को प्लान में Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है।

यह भी पढ़ें- Jio का 90 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी