विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोटोग्राफी के शौकीनों की हुई मौज! Xiaomi के महंगे फ्लैगशिप फोन पर आया बंपर डिस्काउंट और फ्री गिफ्ट भी

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:21 PM (IST)

Xiaomi के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra पर एक शानदार लिमिटेड-टाइम ऑफर आया है, जिसके तहत बायर्स को भारी डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।

Xiaomi 17 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका।

Xiaomi 17 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने इस साल मार्च में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया था। ये अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ 1,39,999 रुपये में पेश किया गया था। लेकिन, अभी आप इस स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं और एक लिमिटेड-टाइम ऑफर के तहत Photography Kit Pro भी फ्री पा सकते हैं।

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि Photography Kit Pro में एक मैग्नेटिक फोन केस, 2,000mAh बैटरी वाला फोटोग्राफी ग्रिप और 67mm फिल्टर को सपोर्ट करने वाला रोटेटेबल फिल्टर रिंग समेत कई जरूरी चीजें मिलती हैं। अगर आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे थे तो ये आपके लिए अच्छा वक्त हो सकता है। यहां इसके ऑफर की डिटेल्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं।

Xiaomi 17 Ultra की कीमत और बेनिफिट्,

फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra (16GB + 512GB) ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 1,39,999 रुपये में उपलब्ध है। आप ICICI बैंक, SBI बैंक और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स के साथ 10,000 तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, चेकआउट के समय 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट अपने आप लागू हो जाएगा। इनमें से HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर फ्लैट 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

साथ ही, Xiaomi 17 Ultra का Photography Kit Pro, जो फिलहाल ब्रांड की वेबसाइट पर 24,000 रुपये में लिस्टेड है, कार्ट में 0 रुपये के गिफ्ट के तौर पर जोड़ा जा सकता है। दूसरा, खरीदार 5,000 तक Mi Points भी कमा सकते हैं, जिनका इस्तेमाल भविष्य की खरीदारी के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, इस डील को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए यूजर्स अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके एक्सचेंज बोनस भी क्लेम कर सकते हैं। ये फोन व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 17 Ultra में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का 12-बिट OLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। ये फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Xiaomi HyperOS 3 पर बूट करता है और इसमें राइटिंग, ट्रांसलेशन, सर्च और वॉइस रिकग्निशन के लिए कई सारे AI फीचर्स मिलते हैं। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

कनेक्टिविटी के लिए IP68-रेटेड इस हैंडसेट में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और eSIM का सपोर्ट मिलता है। कैमरों की बात करें तो, 17 Ultra के रियर में OIS सपोर्ट वाला 50MP Light Fusion 1050L LOFIC 1-इंच प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP Samsung HPE 1/1.4-इंच OIS टेलीफोटो लेंस (8K 30 FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ) मिलता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। भारत में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड की 'अल्ट्रा' फ्लैगशिप दुनिया में Samsung Galaxy S26 Ultra, Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra से मुकाबला करता है।

यह भी पढ़ें: iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये