Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi 13 Series की लांच डेट की हुई घोषणा, जानिए किस दिन लांच होने जा रहे हैं शाओमी के नए स्मार्टफोन

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 07:25 PM (IST)

    Xiaomi 13 Series की लांच डेट का ऐलान हो गया है। कंपनी इस सीरीज से कम से कम 2 स्मार्टफोन लांच कर सकती है। जानिए शाओमी इस सीरीज से क्या क्या फीचर्स दे सकता है अपने नए स्मार्टफोन में।

    Hero Image
    Xiaomi smartphone photo credit- Jagran File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Xiaomi की नई Xiaomi 13 Series के लांच की खबरें कई दिनों से आ रही है। लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से Xiaomi 13 सीरीज की लांच डेट की घोषणा कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi 13 सीरीज कब लांच हो रही है

    मीडिया रिपोर्ट के जरिये Xiaomi 13 Series अगले महीने 1 दिसंबर को चीन में लांच होने जा रही है। फिलहाल कंपनी इस सीरीज से Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro जैसे 2 स्मार्टफोन लांच कर सकती है। और फिर अगले साल कंपनी Xiaomi 13S Ultra को भी लांच कर सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये Xiaomi 13 Pro के कुछ फीचर्स पहले ही लीक हो गए थे।

    Xiaomi 13 Pro के संभावित फीचर्स

    • प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 octa कोर प्रोसेसर लगा सकती है।
    • डिस्प्ले- इसमें 6.65 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1440 x 3200 पिक्सेल पर Full HD पर resolution हो सकता है। इसमें 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
    • रैम और मेमोरी- इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
    • कैमरा- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा फॉरमेट हो सकता है। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड, और 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
    • बैटरी- इस फोन में 4,800 mah की बैटरी लगी हुई है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी होने की उम्मीद है।
    • ओएस- यह Android 13 के साथ लॉंच किया जा सकता है।
    • नेटवर्क- इस मोबाइल के 5G नेटवर्क के साथ लॉंच होने की उम्मीद है।
    • वजन- इस फोन का वजन 205 ग्राम हो सकता है।
    • अन्य फीचर्स- इस फोन में डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफ़ाई, जैसे सभी फीचर्स के भी होने की उम्मीद है।
    • रंग- यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर में लॉंच किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Redmi K60 Series के लांच से पहले ही फीचर्स हुए लीक,जानिए इनके बारे में

    comedy show banner
    comedy show banner