OpenAI और Anthropic को टक्कर देने आया Grok 4.6, खुद लिखेगा कोड और बनाएगा पूरा App
xAI ने अपना नया AI मॉडल Grok 4.6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये OpenAI और Anthropic के टॉप-टियर मॉडल्स जैसी परफॉर्मेंस काफी कम कीमत पर ऑफर करता है।

नया AI मॉडल Grok 4.6 हुआ लॉन्च। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। SpaceXAI ने Grok 4.6 नाम से एक नया AI मॉडल लॉन्च किया है। दावा किया जा रहा है कि इसका परफॉर्मेंस OpenAI और Anthropic के मेन AI मॉडल्स के बराबर है, लेकिन इसकी लागत काफी कम है। इस नए मॉडल को खासतौर पर उन कामों के लिए तैयार किया गया है जिनमें कई स्टेप्स शामिल होते हैं। Grok 4.6 को एक ऐसे AI एजेंट के तौर पर पेश किया गया है जो किसी काम को बीच में छोड़ने के बजाय कई स्टेप्स तक संभाल सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, लंबे टास्क्स भी संभालेगा
इसका इस्तेमाल गहरी रिसर्च करने, इंफॉर्मेशन का एनालिसिस करने, बड़े कोडबेस पर काम करने और किसी आइडिया को तैयार एप या पूरे प्रोजेक्ट में बदलने के लिए किया जा सकता है।
अब AI एजेंट्स की तरफ शिफ्ट हो रहा है फोकस
Grok 4.6 में लॉन्ग-रनिंग AI एजेंट्स और इंटरैक्टिव विजुअल टास्क्स पर खास जोर दिया गया है। इसका सीधा मतलब ये है कि सिर्फ एक सवाल पूछने और उसका जवाब पाने के बजाय, अब यूजर्स पूरा काम AI को सौंप सकते हैं।

Anthropic और OpenAI से सस्ता मॉडल होने का दावा
कंपनी का दावा है कि Grok 4.6 का परफॉर्मेंस OpenAI और Anthropic के मेजर मॉडल्स के लेवल का है। इसके साथ ही कंपनी इसे कम कीमत पर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, ताकि यूजर्स को कम लागत में ज्यादा काम करने की सुविधा मिल सके।
कंपनी के मुताबिक, Grok के इस मॉडल ने एजेंटिक कोडिंग और नॉलेज वर्क से जुड़े कई बेंचमार्क्स में फ्रंटियर-लेवल परफॉर्मेंस दिखाई है।
यह भी पढ़ें: महंगे रिचार्ज की तरफ बढ़ीं कंपनियां! Airtel ने बंद किए सस्ते प्लान, क्या अब Jio और Vi भी बढ़ाएंगे दाम?