विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने बनाया टीवी पर 24 घंटे न्यूज पढ़ने वाला ROBOT, जानें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 13 Nov 2018 09:45 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Nov 2018 12:48 PM (GMT+05:30)

चीन की एक सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने रोबोट एंकर से न्यूज पढ़वाना शुरू कर दिया है

चीन ने बनाया टीवी पर 24 घंटे न्यूज पढ़ने वाला ROBOT, जानें
चीन ने बनाया टीवी पर 24 घंटे न्यूज पढ़ने वाला ROBOT, जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्व में अपने पैर पसार रहा है। इसी क्रम में चीन ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस रोबोट एंकर तैयार किया है। टीवी पर न्यूज पढ़ने वाला एंकर असली या नकली इसे पहचान पाना बेहद ही मुश्किल है। आपको बता दें कि चीन की एक सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने रोबोट एंकर से न्यूज पढ़वाना शुरू कर दिया है। चीन के टीवी चैनलों पर AI आधारित दो एंकर्स ने न्यूज बुलेटिन पढ़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिन्हुआ ने दो रोबोट्स को हायर किया है। इसमें से एक इंग्लिश और दूसरा चीनी भाषा में न्यूज पढ़ता है। शिन्हुआ पर ऑन एयर किए गए न्यूज बुलेटिन में रोबोट ने पहले इंग्लिश में न्यूज पढ़ी। शिन्हुआ ने बताया है कि ये रोबोट्स उनकी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा बन चुके हैं। ये रोबोट्स बाकि के एंकर्स की तरह ही काम करेंगे।

शिन्हुआ ने यह भी बताया कि इन रोबोट्स को उनकी एजेंसी और चीन के सर्च सोगोऊ ने डेवलप किया है। इन्हें एंकर्स की आवाज, फेस एक्सप्रेशन जैसे बाकि के गुण सिखाए गए हैं। ये रोबोट्स बिल्कुल एंकर्स की तरह ही बात करते हैँ। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन रोबोट्स को खासतौर से ब्रेकिंग न्यूज समय से देने के लिए तैयार किया गया है।

क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अगर परिभाषित किया जाए तो हम यह कह सकते हैं कि ह्यूमन इंटेलिजेंस को मशीन के इंटेलिजेंस में बदलना। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मशीनों में इंसानों वाली समझ विकसित हो रही है। पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों खासतौर पर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई काम शुरू किए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कम्प्यूटिंग पावर को बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

Flipkart पर मिलने वाला यह स्मार्टफोन Amazon पर दोगुनी कीमत में उपलब्ध

Samsung समेत इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 25000 रुपये तक की कटौती

Samsung ने 1.90 लाख रुपये W2019 Flip Phone किया लॉन्च, जानें फीचर्स और उपलब्धता

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।