विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ स्मार्ट लोग जानते हैं Wi-Fi Router में बने USB पोर्ट के फायदे, ज्यादातर लोग अनजान

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:00 AM (IST)

वाई-फाई राउटर में दिए गए USB पोर्ट के कई फायदे होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यह ...और पढ़ें

सिर्फ स्मार्ट लोग जानते हैं Wi-Fi Router में बने USB पोर्ट के फायदे, ज्यादातर लोग अनजान

सिर्फ स्मार्ट लोग जानते हैं Wi-Fi Router में बने USB पोर्ट के फायदे, ज्यादातर लोग अनजान 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके घर में भी Wi-Fi राउटर लगा हुआ है? तो आपने भी नोटिस किया होगा कि इसके पीछे बहुत से कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए होते हैं जिसमें से एक USB पोर्ट भी होता है। ज्यादातर लोग इसे नॉर्मल USB पोर्ट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ राउटर्स में ये पोर्ट कई जबरदस्त तरीके से काम कर सकता है।

हालांकि, सभी राउटर्स में USB पोर्ट के फीचर्स एक जैसे मिलें ऐसा जरूरी नहीं है, इसलिए यूज करने से पहले अपने मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स जरूर चेक कर लें। चलिए इस USB पोर्ट के कुछ फायदे जानते हैं...

बना सकते हैं नेटवर्क स्टोरेज

अगर आपके Wifi राउटर में USB स्टोरेज शेयरिंग सपोर्ट मिलता है, तो इसमें पेनड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव को लगाकर घर के नेटवर्क से कनेक्टेड कंप्यूटर, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर आसानी से फाइल्स एक्सेस की जा सकती हैं। इससे हर डिवाइस में अलग-अलग फाइल कॉपी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

साथ ही USB ड्राइव में रखी फोटो, वीडियो और दूसरे मीडिया फाइल्स को नेटवर्क पर शेयर करना भी संभव हो जाता है। कुछ राउटर्स में मीडिया सर्वर की सुविधा दी गई होती है, जिससे स्मार्ट टीवी या अन्य कम्पैटिबल डिवाइस पर भी इस नेटवर्क के जरिए कंटेंट प्ले किया जा सकता है।

पुराने प्रिंटर को बनाएं वायरलेस

इतना ही नहीं अगर आपके पास USB वाला पुराना प्रिंटर है और उसमें Wi-Fi की सुविधा नहीं है, तो कुछ राउटर्स USB प्रिंटर शेयरिंग सपोर्ट के साथ भी आते हैं। ऐसे में घर के कई कम्प्यूटर एक ही प्रिंटर का यूज कर सकते हैं। हालांकि ये सुविधा राउटर और प्रिंटर की कम्पैटिबिलिटी पर सबसे ज्यादा डिपेंड करती है।

मिल सकता है बैकअप इंटरनेट

इसके अलावा कुछ राउटर USB पोर्ट के जरिए 4G/5G मॉडेम या डोंगल को भी सपोर्ट करते हैं। ऐसे राउटर में मोबाइल नेटवर्क को इंटरनेट के अल्टरनेटिव सोर्स के तौर पर यूज किया जा सकता है। कुछ एडवांस मॉडल में WAN फेलओवर जैसी सुविधाएं भी होती हैं, जिससे मुख्य ब्रॉडबैंड कनेक्शन फेल होने पर दूसरा कनेक्शन यूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Jio का 200 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी