विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गहने बेचकर iPhone 18 Pro Max, सुबह 6 बजे से लाइन… आखिर क्यों है महंगे फोन का इतना क्रेज?

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:39 PM (IST)

महंगे स्मार्टफोन जैसे iPhone 18 और Samsung Galaxy S26 का क्रेज बढ़ रहा है, लोग इन्हें स्टेटस सिंबल और लेटेस्ट ...और पढ़ें

गहने बेचकर iPhone 18 Pro Max, सुबह 6 बजे से लाइन… आखिर क्यों है महंगे फोन का इतना क्रेज?

गहने बेचकर iPhone 18 Pro Max, सुबह 6 बजे से लाइन… आखिर क्यों है महंगे फोन का इतना क्रेज?


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या रोजमर्रा की जिंदगी में महंगे स्मार्टफोन का फायदा सच में महसूस होता है? सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के बाद हाल में लॉन्च हुए iPhone 18 सीरीज के पीछे की दीवानगी का राज क्या है? दरअसल, यहां कहानी सिर्फ टेक्नोलाजी की नहीं है। इसके पीछे कई सारे फैक्टर काम करते हैं। बीते दिनों गुरुग्राम में लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि नई iPhone 18 सीरीज को सबसे पहले खरीदने की होड़ में कई लोग सुबह छह बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ऐसा भी मिला, जो गहने बेचकर iPhone 18 प्रो मैक्स खरीदने आया था।

आखिर ऐसा क्या है आईफोन में

आईफोन प्रीमियम डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नोलाजी, ब्रांड वैल्यू और स्टेटस सिंबल के बेजोड़ कांबिनेशन के चलते बड़ी संख्या में स्मार्टफोन खरीदारों को आकर्षित करता है। कई लोगों के लिए नया आईफोन खरीदना सिर्फ टेक्नोलाजी अपग्रेड करना नहीं है, बल्कि वे इससे अपनी पहचान को अपग्रेड करने का प्रयास करते हैं। कारपोरेट जाब करने वाली निधि पिछले चार साल से आईफोन इस्तेमाल कर रही हैं। उनके लिए इसका अनुभव सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं है। वह इसे सुरक्षा, स्टाइल और स्टेटस से भी जोड़ती हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस में क्या है खास

इस मामले में सैमसंग भी पीछे नहीं है। हर साल दुनियाभर में गैलेक्सी एस सीरीज के नए माडल का इंतजार किया जाता है। बिजनेसमैन करण कपूर बताते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के कुछ फीचर्स उनके लिए बहुत उपयोगी हैं। खास तौर पर प्राइवेसी डिस्प्ले उन्हें आकर्षित करता है। हालांकि, कालिंग के लिए वह 15,000-20,000 रुपये का फोन ही इस्तेमाल करते हैं।

बिजनेस मीटिंग में प्रीमियम फोन का होना उनके लिए एक अलग पेशेवर छवि बनाता है। टेक एक्सपर्ट मुकेश सिंह बताते हैं कि लोगों में महंगे स्मार्टफोन का क्रेज हमेशा से ही रहा है। आसान फाइनेंस और ईएमआइ विकल्पों ने इसे अब पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।

प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बाद यूजर के लिए दोबारा बजट फोन पर लौटना आसान नहीं होता, क्योंकि बेहतर डिस्प्ले, कैमरा, परफार्मेंस, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी की आदत पड़ जाती है।

वहीं, पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन चिप्स और दूसरी कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने से बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों पर भी असर पड़ा है। ऐसे में ग्राहक को प्रीमियम फोन और महंगे मिड-रेंज माडल के बीच कीमत का अंतर पहले की तुलना में कम महसूस होता है।

ईएमआइ और एक्सचेंज ने निभाया बड़ा रोल 

प्रीमियम स्मार्टफोन की खरीदारी को ईएमआइ, क्रेडिट आप्शन और पुराने फोन के एक्सचेंज जैसे उपायों ने आसान बना दिया है। जहां पहले लोग एक साथ बड़ी रकम खर्च करके फोन खरीदते थे, वहीं अब ईएमआइ से सामान्य आमदनी वाला व्यक्ति भी खरीद सकता है। पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू भी शुरुआती खर्च कम कर देती है। यही कारण है लोग हर साल फोन अपग्रेड कर देते हैं।

क्या खास है S26 अल्ट्रा में

इस फोन में डिजाइन, डिस्प्ले, फीचर्स, कैमरा, बैटरी और परफार्मेंस का गजब का काकटेल है। कंटेंट क्रिएटर से लेकर बिजनेसमैन तक इसकी बहुत उपयोगिता है। हालांकि, फोन की कीमत 1,45,999 रुपये से शुरू होती है। कुछ यूनिक फीचर्स इसे खास
बनाते हैं :

  • गैलेक्सी एआई : जेमिनी, बिक्सीबाइ और पर्प्लेक्सिटी सपोर्ट दिया गया है।
  • प्राइवेसी डिस्प्ले : साइड एंगल से स्क्रीन प्राइवेसी वाले इस फीचर ने लोगों को आकर्षित किया है।
  • जेनरेटिव एडिट : एआई से फोटो एडिटिंग कमाल का फीचर है।
  • लाइव ट्रांसलेट : रियल-टाइम काल ट्रांसलेशन सुविधानजक फीचर है।
  • आडियो इरेजर : बैकग्राउंड शोर हटाने वाला फीचर है।
  • एपीवी कोडेक : हाइ-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग ।
  • परफार्मेंस : स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर से मल्टीटास्किंग में आसानी होती है।
  • कैमरा : 200एमपी एडवांस्ड कैमरा सेटअप से आप बेहतरीन वीडियो और फोटो क्लिक कर सकते हैं ।
  • डिस्प्ले: 120 हर्ट्ज डायनेमिक एमोलेड 2एक्स से वीडियो देखने और गेम्स खेलने का अनुभव मजेदार होता है।

आईफोन 18प्रो का क्या है मुख्य आकर्षण

आईफोन 18प्रो ने नए बरगंडी कलर और कैमरा अपडेट से खासा आकर्षित किया है। इसकी कीमत 1,64,900 लाख रुपये से शुरू होती है। एल्युमिनियम फ्रेम इसे ज्यादा मजबूती आफर करता है। इसमें बेहतरीन ओलेड पैनल वाला डिस्प्ले दिया है। इस बार डायनामिक आइलैंड पहले से छोटी हो गई है और यूजर इसमें एक साथ तीन एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं। जो लोग हैवी परफार्मेंस की चाहत रखते हैं उनके लिए ए20 प्रो चिप की वजह से काफी सहजता होती है।

इसमें 48 एमपी कैमरे का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ 48 एमपी मेन फ्यूजन कैमरा, 48 एमपी टेलीफोटो सेंसर और 48 एमपपी अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 18एमपी सेंटर स्टेज कैमरा है।

इसमें बैक कैमरा वेरिएबल अपर्चर मिलता है जिसकी मदद से कम रोशनी में भी बेहतर फोटोग्राफी मिलती है। कैमरे से 120Fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। कई मोड्स, फिल्टर और इफेक्ट्स भी इस आईफोन में दिए गये हैं। फोन में सिलिकान बैटरी है, जो सिर्फ 15 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

बजट फोन से किस तरह अलग हैं ये फोन

स्मार्टफोन सिर्फ काल करने या मैसेज भेजने तक ही सीमित नहीं रह गये हैं, ये काम तो एक बजट फोन भी कर सकता है। प्रीमियम फोन को लोग टेक्नोलाजी, फीचर्स और पहचान, तीनों से जोड़ते हैं। 15 से 30 हजार के फोन में फीचर्स और 1.5 लाख या इससे ऊपर की कीमत वाले फ्लैगशिप फोन के बीच बहुत बड़ा अंतर है जो साफ देखने को मिलता है।

यहां क्वालिटी से लेकर एडवांस्ड फीचर्स और स्टाइल स्टेटमेंट की भी बात होती है। यह फर्क डिस्प्ले की क्वालिटी, कैमरा, परफार्मेंस, सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, एआई फीचर्स, बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक मिलने वाले सपोर्ट में भी दिखाई देता है। इसके साथ ही प्रीमियम डिजाइन और ब्रांड वैल्यू भी खरीदारी के फैसले को प्रभावित करती है। महंगे स्मार्टफोन लोगों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Jio का 70 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी