विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए पोर्न स्टार मार्टिनी के बारे में, जिसे Google पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Wed, 08 Dec 2021 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 07:19 AM (IST)

लॉकडाउन में गूगल पर कई तरह की डिश बनाने की कला सीखी है। साथ ही खास तरह की रेसिपी के ...और पढ़ें

यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Porn Star Martini: साल 2021 के सर्च रिजल्ट काफी मजेदार हैं। इस साल भारतीयों ने लॉकडाउन के दौरान कई घर में बैठकर कई मजेदार चीजों को सर्च किया है। लॉकडाउन में जहां लोगों ने गूगल पर सर्च करके कई तरह की डिश बनाने की कला सीखी है। साथ ही खास तरह की रेसिपी के बारे में खोज की गई है। इसमें मटर पनीर से से लेकर काढ़ा बनाने और कॉकटेल पोर्न स्टार मार्टिनी की रेसिपी के बारे में सर्च किया गया है। आइए जानते हैं साल 2021 में भारतीयों ने खाने को लेकर google से कौन से सवाल पूछे गए, जो इस प्रकार हैं -

रेसिपी को लेकर गूगल से पूछे गए टॉप-10 सर्च रिजल्ट

भारतीयों ने साल 2021 में अनोखी मशरूम को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया। यह साल 2021 का टॉप सर्च फूड आइटम रहा। वही अनोखी मशरूम के बाद मोदक को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया। इस लिस्ट में मीठी मटर मलाई को तीसरा स्थान मिला है, जबकि चौथे पायदान पर पालक को मिला है, जिसकी रेसिपी को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। चिकन सूप की रेसिपी गूगल पर पूछे गए सवालों में पांचवे पायदान पर है।

क्या है पोर्न स्टार मार्टिनी

गूगल पर पोर्न स्टार मार्टिनी की रेसिपी को लेकर सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए हैं। यह गूगल पर 6वां सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी है। बता दें कि यह एक क्लासिक फ्रूट कॉकटेल है। यह कॉकटेल अपने नाम की वजह से काफी चर्चा में रहा है। इस नाम को लेकर कई लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

Lasaga क्या है?

गूगल पर 7वीं सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी Lasaga रही है। यह एक इटैलियन डिश है। इसी के साथ मटर पनीर सर्च लिस्ट में टॉप-9 बनी है। जबकि इस लिस्ट में आठवें पायदान पर कूकीज और 10वें पर काढ़ा बनाने की रेसिपी के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।