विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘View Once Text’ फीचर पर काम कर रहा है वॉट्सऐप , यहां जानें क्या है खास

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM (IST)

वॉट्सऐप आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अभी खबर आ रही है कि वॉट्सैप एक ...और पढ़ें

WhatsApp working on View Once text feature, Know the details
WhatsApp working on View Once text feature, Know the details

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा का मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को एक ऐसे फीचर पर काम करते हुए देखा गया है, जो उसके यूजर्स के लिए मैसेज में प्राइवेसी को और बेहतर बनाते है। इससे मैसेज में यूजर्स को इसमे और वीडियो को "VIew Once" मैसेज के रूप में भेजने की सुविधा मिलती है। जिसे देखने के तुरंत बाद यह गायब हो जाता है। मैसेजिंग ऐप के फीचर ट्रैकर ने अब वॉट्सऐप को एंड्रॉयड पर "व्यू वन्स" टेक्स्ट मैसेज भेजने की क्षमता पर काम करते हुए देखा है।यह सुविधा अभी भी विकास के फेज में है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

रिपोर्ट में मिली जानकारी

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट में पता चला है कि मेटा की मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप ने हाल ही में Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए Android के लिए WhatsApp का वर्जन 2.22.25.20 रोलआउट किया गया है। वॉट्सऐप के इस बीटा वर्जन में एक फीचर की बात की है, जो यूजर्स को "Once View Text” मैसेज भेजने देता है।

यह भी पढ़ें - क्या है नॉइस कैंसिलेशन फीचर, कैसे करता है काम, इन इयरबड्स औक इयरफोन में मिलती है सुविधा

कैसे काम करेगा फीचर

बता दें कि वॉट्सऐप चैट बार के बगल में स्थित एक खास बटन पर काम कर रहा है, जहां यूजर भेजने से पहले मैसेज टाइप करते हैं। मिली रिपोर्ट के अनुसार मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बटन एक लॉक आइकन भी दिखाता है, जो मैसेज के रिलीज होने से पहले फीचर का स्वरूप बदल सकता है।

वॉट्सऐप वर्तमान में यूजर्स "View One Text" इमेज और वीडियो के स्क्रीनशॉट लेने से रोकता है। साथ ही उन्हें शेयर, फॉरवर्ड, कॉपी और सेव करना भी संभव नहीं है। फीचर ट्रैकर का कहना है कि यह संभव है कि भविष्य के अपडेट में "View One Text" मैसेज को देखने पर वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट को भी ब्लॉक कर सकता है।

इन फीचर्स पर भी कर रहा है वॉट्सऐप

हाल ही में iOS और एंड्रॉयड पर "मैसेज योरसेल्फ" नामक एक नई फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर खुद को मैसेज भेज सकते हैं। WhatsApp यूजर दसरी चैट से खुद को संदेश भेज सकते है और यहां तक कि अन्य एप्लिकेशन से कंटेंट को सीधे WhatsApp पर खुद के साथ साझा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बंद हो रहा है BSNL का आजादी वाला ब्रांडबैंड प्लान, जानें यूजर्स को क्या मिल रहा था खास