विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp Feature: अब सीधे चैट लिस्ट से अनचाहे कॉन्टेक्ट को कर सकेंगे ब्लॉक, नहीं करनी होगी ज्यादा मेहनत

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Sat, 14 Jan 2023 08:28 AM (IST)

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाता रहता है ताकि उनको बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकें। हाल ही ...और पढ़ें

WhatsApp Bringing new feature for users, know the details
WhatsApp Bringing new feature for users, know the details

नई दिल्ली, टेक डेस्क। देश और दुनिया भर में वॉट्सऐप के हजारों यूजर्स है। मेटा का मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स को टॉप लेवल का एक्सपीरियंस देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। कंपनी लगातार फीचर्स की टेस्टिंग करती रहती है और नए फीचर को पेश करती रहती है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए मेटा के मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने एक नया ब्लॉक शॉर्टकट फीचर पर काम कर रहा है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्या है ब्लॉक शॉर्टकट फीचर?

WABetaInfo की एक रिपोर्ट से पता चला है कि वॉट्सऐप एक नए फीचर्स पर काम कर रहा है। ये ब्लॉक शॉर्टकट फीचर यूजर्स को किसी व्यक्ति से संबंधित चैट को खोले बिना केवल चैट लिस्ट से उस कॉन्टेक्ट को ब्लॉक करने की अनुमति देगा, जिसे आप हटाना चाहते हैं। कंपनी वॉट्सऐप के लिए वर्जन 2.23.2.4 जारी करने पर काम कर रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वॉट्सऐप ऐप के भविष्य के अपडेट के लिए चैट के भीतर ब्लॉक फीचर को जोड़ने पर काम कर रहा है।हालांकि अभी यह फीचर विकास के अधीन है और इसे अभी बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें- एक क्लिक पर वोटर आईडी होगा आपके फोन में, बस करना होगा ये काम

इस फीचर पर भी काम कर रहा है वॉट्सऐप

बता दें कि वॉट्सऐप 'फॉरवर्ड मीडिया विद ए कैप्शन-अलर्ट' फीचर पर भी काम कर रहा है, जो मीडिया को कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करते समय यूजर्स को सूचित करेगा। ऐप का 'फॉरवर्ड मीडिया विद कैप्शन' फीचर अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। मेटा के मैसेजिंग ऐप का ये लेटेस्ट फीचर यूजर्स को इमेज, वीडियो, GIF और डॉक्यूमेंट को कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करने की अनुमति देगा। बता दें कि इसमें आपको कैप्शन को हटाने का भी विकल्प मिलता है। वॉट्सऐप का 'फॉरवर्ड मीडिया विद कैप्शन' फीचर पहले iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध था।

ये फीचर्स भी किए गए लॉन्च

वॉट्सऐप ने हाल ही में अपना एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को यूनिक एक्सपीरियंस देने के लिए प्लेटफॉर्म पर कई फीचर्स जोड़े हैं। इसमें कॉल लिंक, इन-चैट पोल, कम्युनिटीज, मैसेज योरसेल्फ जैसे कई फीचर शामिल किए गए हैं। वॉट्सऐप कॉल लिंक फीचर यूजर्स को वॉयस और वीडियो कॉल के लिए लिंक बनाने की अनुमति देता है। इसका अलावा मैसेज योरसेल्फ फीचर यूजर्स को खुद को संदेश भेजने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़ें- WiFi पर चलेंगे Samsung के ये रेफ्रिजरेटर्स, कंपनी ने पेश की मेड इन इंडिया फ्रिज की रेज