विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए चैटबॉट की टेस्टिंग कर रहा है WhatsApp, ऐप में नए फीचर के आने की देगा जानकारी

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Sat, 30 Jul 2022 06:02 PM (IST)

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर ला रहा है जिसकी मदद से यूजर्स ऐप में आ रहे नए ...और पढ़ें

WhatsApp नए चैटबॉट की कर रहा है टेस्टिंग
WhatsApp नए चैटबॉट की कर रहा है टेस्टिंग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp अपने ऐप में आए दिन नए-नए फीचर जोड़ता रहता है। कभी-कभी उन पर नज़र रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मेटा के मैसेजिंग ऐप अब इस समस्या का समाधान कर रहा है। बता दें कि वॉट्सऐप एक नए चैटबॉट का परीक्षण कर रहा है जो आपको हर बार ऐप में एक नया फीचर जोड़े जाने पर सूचित करेगा।

WABetaInfo पर मिली जानकारी

  • वॉट्सऐप वॉचडॉग WABetaInfo के अनुसार, आधिकारिक वॉट्सऐप चैटबॉट अभी विकास के शुरुआती चरण में है।
  • WABetaInfo के द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ऐप में एक नया सत्यापित चैटबॉट होगा।
  • इस चैटबॉट की मदद से यूजर्स नए फीचर्स के बारे में जान सकेंगे, टिप्स और ट्रिक्स हासिल कर सकेंगे और प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बारे में जान सकेंगे।
  • ये चैटबॉट अकाउंट बिजनेस अकाउंट की तरह काम करेगा। लेकिन आप इस चैटबॉट का जवाब नहीं दे पाएंगे।यह केवल रिडेबल खाता होगा, इसलिए हमेशा एकतरफा बातचीत होगी।
  • ऐसा इसलिए है क्योंकि चैटबॉट का उद्देश्य यूजर्स को वॉट्सऐप की लेटेस्ट फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में सूचित करना है ।
  • अगर आप वॉट्सऐप से संपर्क करना चाहते हैं, तो कंपनी द्वारा 2019 में लॉन्च की गई टिपलाइन सहित अन्य माध्यम भी हैं।

एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होगा मैसेज

  • स्क्रीनशॉट के मुताबिक चैट में भेजे जाने वाले सभी मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे।
  • हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इन संदेशों को एक साथ कई यूजर्स को भेजा जाएगा।
  • अगरआप वॉट्सऐप चैटबॉट से कोई मैसेज नहीं चाहते हैं, तो आप अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं।
  • बता दें कि यह सुविधा अभी भी बीटा में है, इसलिए यह उन चुनिंदा यूजर्स को दिखाई दे सकती है, जो बीटा प्रोग्राम में शामिल होंगे।
  • हालांकि वॉट्सऐप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि वह इसे स्टेबल चैनल पर कब रोल आउट करेगा।
  • नया वॉट्सऐप चैटबॉट अन्य मैसेजिंग ऐप, टेलीग्राम और सिग्नल के चैटबॉट के समान है। टेलीग्राम और सिग्नल दोनों अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर एक आधिकारिक चैनल का उपयोग करते हैं ताकि यूजर्स को नए बदलावों और सुविधाओं के बारे में बताया जा सके।