Move to Jagran APP

Whatsapp अब आधिकारिक रूप से JioPhones और Nokia 8110 पर उपलब्ध

Whatsapp को पिछले एक साल में धीरे-धीरे चुनिंदा KaiOS डिवाइसेज के लिए रिलीज किया गया है। अब पूरी दुनिया में KaiOS डिवाइसेज पर Whatsapp आधिकारिक रूप से उपलब्ध होगा।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 01:13 PM (IST)
Whatsapp अब आधिकारिक रूप से JioPhones और Nokia 8110 पर उपलब्ध
Whatsapp अब आधिकारिक रूप से JioPhones और Nokia 8110 पर उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Whatsapp को पिछले एक साल में धीरे-धीरे चुनिंदा KaiOS डिवाइसेज के लिए रिलीज किया गया है। सितम्बर 2018 में ऐप JioPhone हैंडसेट्स के लिए उपलब्ध करा दी गई थी। इस साल अप्रैल में, ऐप को Nokia 8810 पर भी उपलब्ध करा दिया गया था। हालांकि, ऐप का सपोर्ट सिर्फ भारत में ही उपलब्ध था। अब, पूरी दुनिया में KaiOS डिवाइसेज पर Whatsapp आधिकारिक रूप से उपलब्ध होगा।

loksabha election banner

KaiOS ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा की Whatsapp अब डाउनलोड के लिए KaiStore पर उपलब्ध होगा। यह 521MB और 256MB रैम यानि दोनों डिवाइसेज पर उपलब्ध होगा। 2019 के तीसरी तिमाही तक KaiOS वाली अधिकतर स्मार्ट फीचर फोन्स में Whatsapp प्री-इनस्टॉल होगा। ऐप आधिकारिक रूप से JioPhones, Nokia 8110 पर KaiOS स्टोर के जरिये पूरी दुनिया में उपलब्ध है।

Whatsapp का KaiOS वर्जन कॉलिंग और मैसेजिंग दोनों सपोर्ट करता है। इसमें एंड्रॉइड और आईओएस की ही तरह एन्ड-टू-एन्ड एन्क्रिप्शन भी मौजदू है। ऐप अब कुल 7 KaiOS डिवाइसेज: Cat B35, Doro 7060, JioPhone, JioPhone 2, MTN Smart, Nokia 8110, और Orange Sanza पर उपलब्ध है।

जिनको नहीं पता, उन्हें बता दें, KaiOS एक लाइट-वेट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे फीचर फोन्स में इस्तेमाल किया जाता है। मई 2019 तक, इस ओएस के साथ 100 मिलियन फोन्स को 100 से अधिक देशों में शिप किया गया था। इससे kaiOS दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम बन गया है। बाजार में, जाहिर तौर से आईओएस और एंड्रॉइड का बोलबाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.