विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp में 4 नए फीचर्स, अब ग्रुप में नए मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुरानी चैट; जानिए और क्या नया

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM (IST)

WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए चार नए फीचर्स रोलआउट किए हैं, जिससे यूजर्स का चैटिंग अनुभव बेहतर होगा। इन ...और पढ़ें

WhatsApp में 4 नए फीचर्स, अब ग्रुप में नए मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुरानी चैट; जानिए और क्या नया

WhatsApp में 4 नए फीचर्स, अब ग्रुप में नए मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुरानी चैट; जानिए और क्या नया 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp पिछले काफी वक्त से लगातार अपने करोड़ों यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स रोल आउट कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब ग्रुप चैट के लिए चार नए फीचर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जी हां, इन नए फीचर्स की मदद से ग्रुप में जरूरी मैसेज ढूंढना, पुराने मैसेज नए मेंबर्स के साथ शेयर करना और अलग-अलग ग्रुप के लिए अलग स्टेटस लगाना आसान हो गया है।

खास बात ये है कि इन फीचर्स से बड़े WhatsApp ग्रुप को मैनेज करना भी पहले से आसान हो गया है। हालांकि अभी फीचर्स का रोलआउट शुरू हुआ है इसलिए सभी तक ये फीचर्स आने में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है।

हमेशा के लिए पिन करें मैसेज

WhatsApp ग्रुप में अब जरूरी मैसेज को पिन करने की सुविधा और बेहतर बना दी गई है। यूजर्स अब किसी खास मैसेज को बिना टाइम लिमिट के पिन कर सकते हैं। इससे ग्रुप में आने वाले नए मैसेज के बीच जरूरी डिटेल्स खोने का डर खत्म हो जाएगा। ग्रुप के मेंबर पिन किए गए मैसेज को आसानी से चेक कर सकेंगे।

नए सदस्य भी रीड सकेंगे पुरानी चैट

कंपनी ने अब ग्रुप में ऐड होने वाले नए मेंबर्स के साथ पहले की चैट्स के कुछ मैसेज भी शेयर करने की सुविधा दी है। इसके लिए ग्रुप एडमिन को पुराने मैसेज सेलेक्ट करके नए मेंबर के साथ शेयर करना होगा। इससे नए मेंबर्स चैट का पुराना कॉन्टेक्स्ट समझ पाएंगे।

अलग-अलग ग्रुप के लिए लगा पाएंगे अलग स्टेटस

इतना ही नहीं अब WhatsApp यूजर्स किसी खास ग्रुप के लिए अलग स्टेटस भी लगा सकेंगे। उदाहरण के लिए अगर आप किसी ऑफिस या क्रिकेट ग्रुप के लिए अलग अपडेट देना चाहते हैं, तो ऐसा करना अब आसान होगा। इस स्टेटस को किसी खास ग्रुप के मेंबर्स ही देख पाएंगे और उस पर रिप्लाई दे पाएंगे। स्टेटस नॉर्मल अपडेट की तरह 24 घंटे तक रहेगा।

जरूरी मैसेज ढूंढना आसान

WhatsApp में चौथा फीचर ग्रुप चैट में मैसेज फिल्टर करने के काम को आसान बना रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स मेंशन किए गए मैसेज, अपने मैसेज और किसी खास जवाब वाले मैसेज को अलग-अलग चेक कर सकेंगे। इससे लंबे ग्रुप में खास चैट ढूंढ़ने में टाइम बचेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।