WhatsApp में अब AI भी पढ़ेगा आपके पर्सनल मैसेज? Meta Muse के नई डिटेल ने बढ़ाई प्राइवेसी की चिंता
Meta अपने नए Muse AI असिस्टेंट को लेकर दो बड़े फीचर्स पर चुपचाप काम कर रहा है। एक जाने-माने टिप्स्टर ...और पढ़ें

WhatsApp की एन्क्रिप्टेड चैट्स तक मिल सकता है एक्सेस। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta कथित तौर पर अपने बिल्कुल नए Muse AI असिस्टेंट को WhatsApp की एन्क्रिप्टेड चैट्स और अपने स्मार्ट ग्लासेज में लाने की तैयारी कर रहा है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने हाल ही में WhatsApp और Messenger के अनरिलीज्ड कोड के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा कि Meta Muse एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड WhatsApp चैट्स को तब एक्सेस करने में कैपेबल हो सकता है, जब यूजर्स Messenger में बनाया गया एक पिन एंटर करेंगे। उन्होंने ये भी सजेस्ट किया कि Meta एक eSIM के जरिए अपने स्मार्ट ग्लासेज के लिए सेल्युलर कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाश रहा है। Meta ने अभी तक इस डिस्कवरी पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। आइए टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई इस जानकारी पर विस्तार से नजर डालते हैं।
WhatsApp की एन्क्रिप्टेड चैट्स तक पहुंच सकता है Meta Muse AI
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने हाल ही में अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'Meta म्यूज को हर जगह चाहता है, यहां तक कि आपकी एन्क्रिप्टेड चैट्स के अंदर भी।' उन्होंने ये दावा भी किया कि ‘Meta अपने Muse और ग्लासेज के लिए दो बड़ी चीजों की गुपचुप तैयारी कर रहा है।’ अपने इस दावे के सपोर्ट में उन्होंने दो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए: एक में WhatsApp का कोड है, जबकि दूसरे में Meta के स्मार्ट ग्लासेज से जुड़ा Messenger का कोड शामिल है।
WhatsApp ला सकता है एन्क्रिप्टेड चैट्स के लिए Muse एक्सेस
Meta wants Muse everywhere, even inside your encrypted chats 😂 Meta is quietly preparing 2 big things for Muse and its glasses 👀 1. WhatsApp 2.26.40.76 code shows you can give Muse access to your end-to-end encrypted chats. You'll unlock it with a PIN made in Messenger. 2. Messenger 583 code has an "eSIM activation flow" and a "cellular session" for smart glasses. So Meta glasses with their own mobile network, no phone needed. Nothing official from Meta yet.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 16, 2026
पहला स्क्रीनशॉट बताता है कि WhatsApp वर्जन 2.26.40.76 में ऐसा टेक्स्ट शामिल है जो इशारा करता है कि यूजर्स अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स तक Muse को एक्सेस दे सकेंगे। कोड की एक स्ट्रिंग में लिखा है, ‘Muse को अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स का एक्सेस देने के लिए Messenger में एक पिन बनाएं।’ एक अन्य स्ट्रिंग में बताया गया है कि ये पिन वही होगा जिसका इस्तेमाल चैट हिस्ट्री तक पहुंचने के लिए किया जाता है। कोड में एक वॉर्निंग मैसेज भी शामिल है, जो यूजर्स को बहुत ज्यादा बार गलत कोशिश करने पर अलर्ट करता है और बताता है कि वे Messenger में अपना पिन रीसेट कर सकते हैं या कुछ देर बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं।
Meta स्मार्ट ग्लासेज को मिल सकता है खुद का eSIM
दूसरा स्क्रीनशॉट Messenger वर्जन 583.0.0.29.95 में अनरिलीज्ड कोड को दिखाता है। इसमें इंटरनल इवेंट नेम्स शामिल हैं जो स्मार्ट ग्लासेज के लिए एक eSIM एक्टिवेशन फ्लो और एक सेल्युलर ट्रांसपोर्ट सेशन की तरफ इशारा करते हैं। कोड में ग्लासेस के लिए एक Wi-Fi स्टेशन सेशन, एक कॉल इवेंट और मैसेज भेजने वाले इवेंट का भी जिक्र है। एक दूसरी एंट्री WhatsApp कॉन्टैक्ट सिंक्रोनाइजेशन की बात करती है। टिप्स्टर का मानना है कि इसका मतलब ये हो सकता है कि Meta ग्लासेज को अपना खुद का मोबाइल नेटवर्क मिलेगा और इसके लिए फोन की जरूरत नहीं होगी, हालांकि सिर्फ कोड के आधार पर इसकी पुष्टि नहीं होती है।
इस पर Meta का क्या कहना है?
खबर लिखे जाने तक, Meta ने Muse को एन्क्रिप्टेड WhatsApp चैट्स में लाने या अपने स्मार्ट ग्लासेज के लिए eSIM सपोर्ट शुरू करने की किसी भी योजना का आधिकारिक एलान नहीं किया है। ये ट्रेस अभी अनरिलीज्ड कोड में मिले हैं और पब्लिक रिलीज से पहले इसके फाइनल फीचर्स, प्राइवेसी कंट्रोल्स और उपलब्धता में बदलाव हो सकता है, या हो सकता है कि ये फीचर्स कभी लॉन्च ही न किए जाएं। अगर ये फीचर कोड स्ट्रिंग्स के मुताबिक लॉन्च होता भी है, तो ये पूरी तरह 'ऑप्ट-इन' होगा, क्योंकि Muse को एक्सेस देने के लिए यूजर्स को खुद एक पिन क्रिएट करना होगा। इसके बावजूद, ये इस बात को लेकर प्राइवेसी से जुड़े गंभीर सवाल जरूर खड़े करेगा कि Muse उन चैट्स के कंटेंट को कैसे हैंडल करेगा, जिन्हें अब तक सिर्फ चैट में शामिल लोग ही पढ़ सकते थे।
