विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

macOS पर ग्रीन कलर के साथ नजर आएगा अब WhatsApp, नया अपडेट हुआ रोलआउट

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 09 May 2023 09:38 AM (IST)

WhatsApp beta macOS latest update वॉट्सऐप ने macOS beta के लिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है। ऐप के कलर ...और पढ़ें

WhatsApp beta macOS latest update, Pic Courtesy- Jagran File
WhatsApp beta macOS latest update, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा का पॉपुलर प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अपने यूजर्स को लुभाने के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाता रहता है। यूजर्स को ऐप में बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए ही कंपनी नई फीचर्स को रोलआउट करती है। बीटा यूजर्स के लिए कंपनी इन दिनों कई नए फीचर्स को टेस्ट कर रही है।

macOS के लिए हुआ नया बदलाव

हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए लॉक फीचर पर टेस्टिंग शुरू की है। इसके अलावा, एंड्रॉइड में बॉटम रिबन, अनजान कॉलर्स को ऑटो साइलेंट जैसे फीचर्स पर भी काम चल रहा है।

इसी कड़ी में कंपनी ने अब macOS के लिए कुछ नए बदलाव पेश किए हैं।

टिंट ग्रीन कलर फीचर हुआ रोलआउट

वॉट्सऐप के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट में नए बदलावों के बारे में बात कही गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ऐप में यूजर्स के लिए टिंट कलर ग्रीन कर दिया गया है। MacOS के लिए वॉट्सऐप बीटा में नया ग्रीन टिंट उन यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है, जो चैटिंग ऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐप का प्राइमरी कलर हुआ ग्रीन

WABetaInfo ने वॉट्सऐप के नए बदलाव से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इन स्क्रीनशॉट में ऐप का प्राइमरी कलर ग्रीन देखा जा रहा है।

वॉट्सऐप पर बटन और इंटरफेस एलीमेंट्स भी ग्रीन कलर में दिखाई दे रहे हैं। यह वॉट्सऐप के सिग्नेचर कलर का सेंस दे रहा है।

लेटेस्ट वर्जन कहां से कर सकते हैं डाउनलोड

macOS के लिए नए चैटिंग ऐप को Catalyst और iOS code के साथ तैयार किया गया है। इतना ही नहीं, WABetaInfo ने iOS code में कई नए बदलावों को रिपोर्ट किया है। माना जा रहा है कि macOS पर नए बदलाव एपल यूजर्स को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए किए गए हैं।

वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन सभी यूजर्स के लिए लाया गया है। यूजर्स ऐप के लेटेस्ट वर्जन को TestFlight app के अलावा वॉट्सऐप की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।