Instagram खोले बिना WhatsApp पर शेयर होंगी Reels! चैट में आ रहा नया Reels बटन, ऐसे करेगा काम
WhatsApp अपनी चैट में इंस्टाग्राम रील्स शेयर करने के तरीके को और आसान बनाने जा रहा है। अब दोस्तों को ...और पढ़ें

WhatsApp चैट अटैचमेंट मेन्यू में जुड़ेगा नया Instagram Reels शॉर्टकट। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp अपनी चैट में Instagram Reels शेयर करने के एक्सपीरियंस को काफी आसान बना रहा है। इसके लिए चैट के अटैचमेंट मेन्यू में एक नया शॉर्टकट जोड़ा जा रहा है। इस नए शॉर्टकट की मदद से यूजर्स के पास WhatsApp पर रील्स शेयर करने का एक सीधा और फास्ट तरीका आ जाएगा। अब मीडिया पिकर में जाकर वीडियो ढूंढने के बजाय, यूजर्स सीधे चैट में दिए गए Reels बटन पर टैप कर सकेंगे और हाल ही में देखी गई, सेव की गई या लाइक की गई रील्स को ब्राउज करके भेज सकेंगे। ये फीचर फिलहाल चुनिंदा Android बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
चैट अटैचमेंट मेन्यू में जुड़ा नया Reels शॉर्टकट
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ये शॉर्टकट उन यूजर्स को दे रहा है जो Google Play Store से डाउनलोड किए गए WhatsApp beta for Android वर्जन 2.26.42.9 पर हैं। चैट में मिलने वाला ये नया Reels बटन यूजर्स को सीधे उनकी Instagram एक्टिविटी पर ले जाता है। यहां वे उन सभी वीडियोज को देख सकते हैं जो उन्होंने हाल ही में देखे हैं, सेव करके रखे हैं या लाइक किए हैं। यूजर्स इनमें से किसी भी सेक्शन से अपनी पसंद की रील चुनकर सीधे वॉट्सएप चैट में सेंड कर सकते हैं।

अकाउंट लिंक करना होगा जरूरी
इस नए शॉर्टकट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपना WhatsApp अकाउंट Meta के Accounts Centre से लिंक करना होगा। अगर कोई यूजर WhatsApp को Instagram और Facebook से अलग ही रखना चाहता है, तो वह बिना अकाउंट लिंक किए पहले की तरह एप इस्तेमाल करता रह सकता है। हालांकि ऐसे यूजर्स को चैट अटैचमेंट मेन्यू में ये Reels बटन नहीं दिखाई देगा।
बता दें कि WhatsApp पहले से ही मीडिया पिकर के जरिए Instagram और Facebook की स्टोरीज, पोस्ट्स और रील्स शेयर करने की सुविधा देता है। लेकिन इसके लिए यूजर्स को पिकर खोलकर अंदर अलग-अलग सेक्शन्स में जाना पड़ता था। नया शॉर्टकट रील्स को अटैचमेंट मेन्यू में ही एक अलग बटन दे देता है, जिससे बिना किसी एक्स्ट्रा झंझट के एक क्लिक में वीडियो शेयर हो जाता है।
ये फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.42.9 वर्जन में देखा गया है। अभी इसे केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही जारी किया गया है, इसलिए अपडेट इंस्टॉल करने के बाद भी हो सकता है कि ये बटन सभी को तुरंत न दिखे। कंपनी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि इस फीचर को सभी रेगुलर यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा।
