विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Free Laptop Scheme: 10वीं पास स्टूडेंट्स को दिल्ली सरकार देगी फ्री लैपटॉप, किन्हें और कैसे मिलेगा, चेक करें पूरी डिटेल

Published: Wed, 04 Feb 2026 06:42 PM (IST)

Free Laptop Scheme: दिल्ली सरकार 'मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना' के तहत 10वीं कक्षा के टॉप 1200 छात्रों को मुफ्त लैपटॉप ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Free Laptop Scheme: तेजी से बदलती दुनिया में पढ़ाई के लिए अब लैपटॉप बेहद जरूरी डिवाइस हो गया है। अब यह सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। ऐसे में आधुनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए देशभर में राज्य सरकारें अलग-अलग योजनाएं चला रही हैं। बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न छूट जाएं, इसलिए दिल्ली सरकार 10वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप देगी। यह लैपटॉप मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के तहत दिए जाएंगे।

किन्हें मिलेगा फ्री लैपटॉप

दिल्ली सरकार अपनी मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के तहत हर साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉप 1200 छात्रों को हाई कॉन्फिग्रेशन वाले लैपटॉप देगी। इसके लिए सरकार ने 7.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। ये लैपटॉप बच्चों को आगे की पढ़ाई, ऑलाइन क्लास और भविष्य के कॉम्पीटिशन की तैयारी में काम आएंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं, जो निम्नलिखित हैं।

  • फ्री लैपटॉप के लिए छात्र को दिल्ली का निवासी होना जरूरी है।
  • छात्र ने सीबीएसई बोर्ड से दसवीं पास की हो और मेरिट में टॉप 1200 पर हो।
  • इसके साथ ही फ्री लैपटॉप के लिए छात्र का 11वीं कक्षा में एडमिशन लेना जरूरी है।
  • इस योजना का लाभ ओपन स्कूल या प्राइवेट स्कूल के छात्र शामिल नहीं होंगे।

बिना आवेदन के मिलेगा फ्री लैपटॉप

मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के लिए छात्रों को आवेदन की जरूरत नहीं होगी। सरकार 10वीं का रिजल्ट आने के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर टॉप 1200 छात्रों की लिस्ट तैयार करेगी। इन छात्रों को इस योजना के तहत लैपटॉप फ्री दिए जाएंगे।

Source - DMDE Scheme

यह भी पढ़ें- Laptop Data Transfer tips: पुराने से नए लैपटॉप में डेटा ट्रांसफर करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका क्या है?

क्या मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देना डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का सही तरीका है?