विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo ने अपने इन स्मार्टफोन के घटाए दाम, कीमत 7990 रुपये से शुरू

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 03:52 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 04 Dec 2018 08:41 AM (GMT+05:30)

वीवो ने अपने इस साल लॉन्च हुए मिड रेंज के स्मार्टफोन Vivo Y81 और Vivo Y71i की कीमतें कम की हैं

Vivo ने अपने इन स्मार्टफोन के घटाए दाम, कीमत 7990 रुपये से शुरू
Vivo ने अपने इन स्मार्टफोन के घटाए दाम, कीमत 7990 रुपये से शुरू

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने दो मिड रेंज के स्मार्टफोन की कीमतें कम की हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन को आप 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं। वीवो ने अपने इस साल लॉन्च हुए मिड रेंज के स्मार्टफोन Vivo Y81 और Vivo Y71i की कीमतें कम की हैं। आपको बता दें कि Vivo Y81 को अभी आप 10,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, इस फोन को 12,490 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था जबकि Vivo Y71i को आप 7,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, इस स्मार्टफोन को 10,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। आइए, जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में

Vivo Y81 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल है, जबकि आसपेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक MT6762 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo Y71i के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y71i के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 720x1440 पिक्सल है और आसपेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वॉडकोर 425 एसओसी प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3,360 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

यह भी पढ़ें:

Jio का नया ऑफर: अब पुराने स्मार्टफोन की खरीद पर भी मिलेगा 2200 रुपए का कैशबैक

Huawei Mate 20 Pro से लेकर Asus ROG तक, पिछले सप्ताह लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन

Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं बेस्ट प्लान, मिलेगा रोजाना 2GB डाटा का लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।