10,200mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी
Vivo ने चीन में अपनी Y600 सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y600s Pro को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।

Vivo Y600s Pro को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने चीन में गुपचुप तरीके से अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600s Pro लॉन्च कर दिया है। हाल ही में Y600i और Y600k Turbo पेश करने के बाद कंपनी ने अपनी Y600 सीरीज में ये नया मॉडल जोड़ा है। ये नया स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में आए Vivo Y600 Pro के साथ कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर करता है, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी कैपेसिटी और कैमरा सेटअप शामिल हैं। 10,200mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Y600s Pro पुराने Y600 Pro के कोर हार्डवेयर को ही बरकरार रखता है और दोनों मॉडल्स के बीच बेहद कम अंतर देखने को मिलता है।
Vivo Y600s Pro की कीमत और उपलब्धता
चीन में Vivo Y600s Pro की शुरुआती कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,699 (लगभग 39,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 8GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल का दाम CNY 2,999 (लगभग 43,300 रुपये) तय किया गया है। ये फोन मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टारी पर्पल और वास्ट ब्लू कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।
Vivo Y600s Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo Y600s Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है और डुअल नैनो-सिम कार्ड्स के साथ 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K (2,800×1,260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, HDR और P3 वाइड कलर गैमट को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y600s Pro में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। मेमोरी फ्यूजन फीचर के जरिए इसमें 8GB तक अतिरिक्त वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y600s Pro में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। दूसरे फीचर्स के तौर पर इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, इन्फ्रारेड (IR) रिमोट कंट्रोल, फेस रिकग्निशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
बैटरी डिपार्टमेंट में Vivo Y600s Pro में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 10,000mAh है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
डायमेंशन्स की बात करें तो मूनलाइट ब्लैक और स्टारी पर्पल वेरिएंट का साइज 163.90×76.50×8.15mm है, जबकि फ्लोटिंग गोल्ड वेरिएंट की थिकनेस 8.25mm है। शुरुआती दोनों कलर्स में इसका वजन 221 ग्राम है, वहीं फ्लोटिंग गोल्ड मॉडल का वजन 223 ग्राम है।
