विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का नया फोन, मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:00 PM (IST)

स्मार्टफोन मेकर Vivo अपने नए बैटरी मॉन्स्टर स्मार्टफोन Vivo Y600 को 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने के लिए ...और पढ़ें

Vivo Y600 5G जल्द होगा लॉन्च।

Vivo Y600 5G जल्द होगा लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo Y600 अब 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने के लिए शेड्यूल हो चुका है। Vivo ने एलान किया है कि इस डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो दो दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करेगी। Vivo ने एक कड़े बैटरी टेस्ट के जरिए इस फोन की परफॉर्मेंस का डेमो भी दिया है। ब्रांड के मुताबिक, ये फोन अपनी शानदार बैटरी लाइफ के लिए पहले ही एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फोन Vivo V80 Lite का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y600 का लॉन्च, कलर्स और बैटरी हुई कंफर्म

एक Weibo पोस्ट में Vivo ने घोषणा की कि वह 30 अक्टूबर को चीन में Y600 को लॉन्च करेगा। पोस्ट के साथ शेयर की गई इमेज में फोन को व्हाइट और पर्पल कलर्स में दिखाया गया है। ये तस्वीर फोन के डिजाइन को हाइलाइट करती है, जिसमें फ्लैट साइड्स और थोड़ा उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल से साफ होता है कि इसमें 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

एक दूसरे वीबो पोस्ट में Vivo ने ये भी बताया कि उसके Y600 ने बैटरी लाइफ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जीता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन ने एक लाइव-स्ट्रीमिंग टेस्ट में 32 घंटे और 37 मिनट तक चलने का कमाल दिखाया। शेयर की गई इमेज में ये भी मेंशन किया गया है कि ये टेस्ट इसी साल 11 अगस्त को किया गया था।

Vivo Y600_

Vivo Y600 का लुक सितंबर 2026 में मलेशिया में पेश किए गए Vivo V80 Lite की याद दिलाता है। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर दिए गए गोल्ड रिंग को छोड़ दें, तो V80 Lite का डिजाइन भी बिल्कुल ऐसा ही है।

बता दें कि Vivo V80 Lite में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच का AMOLED पैनल मिलता है। ये फोन IP68 + IP69 डस्ट और वाटर-रेजिस्टेंस रेटिंग ऑफर करता है। V80 Lite में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है, जो 2.5GHz की मैक्जिमम क्लॉक स्पीड देता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo V80 Lite को 6GB + 128GB, 6GB + 256GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स में ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर्स के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, AI असिस्टेंट और 1450mAh की बैटरी भी