विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo के नए 5G फोन में एक-दो नहीं, तीन 200MP कैमरे: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100MP सेल्फी कैमरा भी?

Published: Mon, 08 Jun 2026 01:30 PM (IST)

वीवो जल्द ही अपना नया X500 अल्ट्रा फोन लॉन्च कर सकता है, जिसमें खास कैमरा फीचर्स होंगे।

Vivo के नए 5G फोन में एक-दो नहीं, तीन 200MP कैमरे: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100MP सेल्फी कैमरा भी

Vivo के नए 5G फोन में एक-दो नहीं, तीन 200MP कैमरे: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100MP सेल्फी कैमरा भी 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने कुछ वक्त पहले ही अपनी X सीरीज के नए फोन लॉन्च किए हैं। इसी बीच अब अपकमिंग Vivo X500 Ultra से जुडी भी डिटेल्स सामने आने लगी हैं जो जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिपस्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) ने अपनी एक नई पोस्ट में बताया है कि X500 Ultra का कैमरा काफी ज्यादा खास होने वाला है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Vivo X500 Ultra के कैमरा स्पेक्स

हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Vivo X500 Ultra में इस बार रिज़ॉल्यूशन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। खबर है कि इसके तीनों रियर कैमरे 200MP के हो सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त अपग्रेड होने वाला है। प्राइमरी कैमरे में LOFIC टेक्नोलॉजी वाला बड़ा 1/1.12-इंच सेंसर मिल सकता है, जो शायद Samsung का HPA सेंसर हो सकता है।

साथ ही अल्ट्रावाइड कैमरा 1/1.56-इंच का हो सकता है और यह Samsung का HP5 या Smartsens का कोई ऑप्शन हो सकता है। पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे में भी LOFIC के साथ 1/1.28-इंच सेंसर यूज किया जा सकता है, जिसमें Smartsens SCC90XS या Omnivision OV52B के होने की संभावना है।

सेल्फी कैमरा और प्रोसेसर भी दमदार

इतना ही नहीं इस वीवो फोन के फ्रंट में लगभग 100MP का कैमरा मिल सकता है, हालांकि रिपोर्ट्स में इसके लिए 'Expected' शब्द का यूज किया गया है, इसलिए इसे अभी कन्फर्म नहीं माना जा सकता। डिस्प्ले की बात करें तो, X500 Ultra में 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

अगर ये रिपोर्ट सही है, तो इस बार फोन में कर्व्ड किनारे नहीं होंगे। इसके अलावा वीवो के इस अपकमिंग डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। यह Qualcomm की नेक्स्ट GEN चिप होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Vivo का नया 6,500mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और 50MP कैमरा भी