विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200MP ZEISS APO जूम कैमरा वाला Vivo का तगड़ा फोन, इंडिया लॉन्च को तैयार, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:30 PM (IST)

Vivo ने अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज और Watch GT 2 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर ...और पढ़ें

Vivo X500 सीरीज और Watch GT 2 भारत में जल्द लॉन्च होगी ZEISS ब्रांडिंग के साथ

Vivo X500 सीरीज और Watch GT 2 भारत में जल्द लॉन्च होगी ZEISS ब्रांडिंग के साथ

HighLights

  1. Vivo X500 सीरीज और Watch GT 2 भारत में टीज।

  2. X500 Pro Max में ZEISS ब्रांडिंग और टेलीफोटो एक्सेसरी।

  3. Watch GT 2 में 2.07-इंच डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने इंडियन मार्केट में X500 सीरीज लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो भारत में लॉन्च होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन और यूरोपियन मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। Vivo ने अब अपनी इंडियन वेबसाइट में X500 सीरीज और Watch GT 2 के लॉन्च को टीज किया है।

Vivo X500 सीरीज इंडिया लॉन्च

Vivo X500 सीरीज के लॉन्च टीजर में ZEISS ब्रांडिंग के साथ सनसेट-थीम बैकग्राउंड देखने को मिल रहा है। इस सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही वीवो के इस फोन के साथ कंपनी लार्ज टेलीफोटो एक्सेसरी भी ऑफर करेगी, जो 400mm मार्क सपोर्ट करेगा। यह Vivo ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra की तरह होगा, जिसे एक्सटेंडेड जूम कैपेबिलिटी के लिए लाया जाएगा। यह जूम कैमरा एक्सेसरीज सभी X500 मॉडल में काम करेगा।

इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने स्मार्टवॉच और कैमरा एक्सेसरीज को भी टीज किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo Watch GT 2 को लॉन्च करेगी। वीवो की यह वॉच भी चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। इसमें 2.07-इंच की डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर और 100 से ज्यादा फिटनेस ट्रैकिंग मोड मिलते हैं।

Vivo X500 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

Vivo ने 21 सितंबर को चीन में इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन X500, X500 Pro और X500 Pro Max लॉन्च किए थे। इसके बाद कंपनी ने अक्टूबर में इस सीरीज को यूरोप में लॉन्च किया गया। अब यह फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है।

Vivo X500 सीरीज की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स Vivo X500 Vivo X500 Pro Vivo X500 Pro Max
डिस्प्ले 6.59-इंच, 1.5K, 144Hz 6.36-इंच, 1.5K, 144Hz 6.85-इंच, 2K, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600M MediaTek Dimensity 9600 Pro MediaTek Dimensity 9600 Pro
रियर कैमरा 50MP + 50MP + 64MP 50MP + 50MP + 64MP 50MP + 50MP + 200MP ZEISS APO टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा 50MP 50MP 50MP
बैटरी 7,500mAh 6,510mAh 7,800mAh
वायर्ड चार्जिंग 90W 90W 90W
वायरलेस चार्जिंग 40W 40W 40W

यह भी पढ़ें- 9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।