विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: 8,000 mAh तक बैटरी और 200MP कैमरा

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:00 PM (IST)

वीवो आज चीन में अपनी नई X500 सीरीज के तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, जिनमें X500, X500 Pro ...और पढ़ें

Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: 8,000 mAh तक बैटरी और 200MP कैमरा

Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च: 8,000 mAh तक बैटरी और 200MP कैमरा 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो चीन में आज यानी 21 सितंबर को अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के तीन नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी नई Vivo X500 सीरीज के तहत Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल को पेश करने वाली है। नए स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में देखने को मिल सकता है।

हालांकि, लॉन्च से पहले सामने आई कीमतें ये संकेत दे रही हैं कि इस बार कंपनी X300 सीरीज के मुकाबले ज्यादा कीमत पर फोन पेश कर सकती है। चलिए पहले नई सीरीज की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...

Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डिटेल्स

वीवो X500 सीरीज का लॉन्च इवेंट आज चीन में शाम 7 बजे बीजिंग टाइम, यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे से लाइव होगा। इस दौरान कंपनी डिवाइस की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और उपलब्धता की डिटेल्स शेयर करेगी।

फिलहाल कंपनी ने भारत या ग्लोबल मार्केट में X500 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि सीरीज अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकती है।

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है, जबकि स्टैंडर्ड X500 वैरिएंट में Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो X500 Pro Max में 200MP Samsung ISOCELL HP0 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

मैक्स मॉडल में ZEISS APO ब्रांडिंग, CIPA 7.0 स्टेबलाइजेशन और 400mm टेली-कन्वर्टर सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में Sony LYT-910 प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सीरीज के X500 Pro मॉडल में 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

8,000mAh तक की बैटरी

बैटरी के मामले में भी इस बार X500 सीरीज काफी दमदार हो सकती है। जहां स्टैंडर्ड X500 में 7,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं प्रो मॉडल्स में 8,000mAh तक की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi के दो नए 5G फोन: 8,500 mAh बैटरी, 200MP Leica कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर